लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथग्रहण से पहले बापू, अटल बिहारी वाजपेयी और शहीदों को किया नमन

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2019 08:06 IST

पीएम मोदी गुरुवार सुबह सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी सुबह 7 बजे राजघाट पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सबसे पहले राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दीइसके बाद पीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी और शहीदों को दी श्रद्धांजलिपीएम मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में लेंगे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) होने वाले शपथग्रहण से पहले महात्मा गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं।

यह शपथग्रहण समारोह शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में है। समारोह में देश-विदेश से 6000 से ज्यादा मेहमान हिस्सा लेने वाले हैं। समारोह में BIMSTEC देशों के प्रमुख शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के साथ-साथ दूसरे राज्यों के भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। 

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी गुरूवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल और सोनिया को शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

बापू को श्रद्धांजलि से दिन की शुरुआत

पीएम मोदी गुरुवार सुबह सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी सुबह 7 बजे राजघाट पहुंचे। पीएम मोदी इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के तमाम सांसद और अध्यक्ष अमित शाह पहले से ही 'सदैव अटल' स्मृति स्थल मौजूद थे।

यहां अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को याद किया। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव