लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अच्छे सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्रों में से एक होगा दिल्ली में, पीएम मोदी करेंगे आज शिलान्यास

By भाषा | Updated: September 20, 2018 05:16 IST

इस सम्मेलन केंद्र में 11,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था और पांच प्रदर्शनी केंद्र होंगे। इसका विकास दो चरणों में होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार( 20 सितंबर) को दिल्ली में भारतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र (आईआईसीसी) की आधारशिला रखेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। बयान के अनुसार आकार और गुणवत्ता के हिसाब से यह केन्द्र विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों, प्रदर्शनी और व्यापार प्रदर्शनी आयोजित किए जा सकेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक, ''यह दुनिया के शीर्ष 10 केंद्रों में शामिल होगा और इसके अंदर बना प्रदर्शनी स्थल विश्व में सबस बड़ा होगा।'' परियोजना से पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

परियोजना का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी द्वारका में सेक्टर 25 में 221.37 एकड़ में होगा। इस पर 25,703 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। केंद्र का निर्माण हरित इमारत सिद्धांतों और भारतीय हरित इमारत परिषद (आईजीबीसी) प्लैटिनम रेटिंग मानकों के अनुसार होगा।

इस सम्मेलन केंद्र में 11,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था और पांच प्रदर्शनी केंद्र होंगे। इसका विकास दो चरणों में होगा। पहला और दूसरा चरण क्रमश: दिसंबर 2019 और दिसंबर 2024 तक पूरा होगा। 

आईआईसीसी परिसर में भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा। साथ उच्च गति वाले एयरपोर्ट मेट्रो गलियारा का विस्तार होगा। इसका निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन करेगी। परियोजना का क्रियान्वयन भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र लि. करेगी। इस कंपनी का गठन औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग ने किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया