लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर PM मोदी ने सोनिया गांधी, मुलायम सिंह, ममता बनर्जी सहित कई दिग्गज नेताओं से की चर्चा

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2020 14:42 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2 पूर्व राष्ट्रपतियों प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल से कोरोना वायरस पर चर्चा की। उन्होंने ठीक ऐसी ही 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एच.डी. देवगौड़ा से भी चर्चा की। 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है और रविवार (5 अप्रैल) को कोराना वायरस के मामले बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 पूर्व राष्ट्रपतियों प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल को बुलाया, जिनसे उन्होंने कोविड-19 को लेकर चर्चा की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2 पूर्व राष्ट्रपतियों प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल को कोरोना वायरस पर चर्चा की। उन्होंने ठीक ऐसी ही 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एच.डी. देवगौड़ा से भी चर्चा की। 

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, के. चंद्रशेखर राव, एम. के. स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल से भी चर्चा की। बताया जा रहा है पीएम मोदी ने सभी नेताओं से फोन पर बात की है। बताते चलें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है। सुबह करीब नौ बजे तक अद्यतन आंकड़ों में मंत्रालय ने दो लोगों की मौत की जानकारी दी है। एक मौत कर्नाटक और दूसरी मौत तमिलनाडु में हुई है। 

मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं। कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। 

आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं। केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 306, तेलंगाना में 269 और उत्तर प्रदेश में 227 हो गई है। राजस्थान में 200 और आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

कर्नाटक में मामले बढ़कर 144 हो गए हैं। गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। जम्मू-कश्मीर से 92 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। पंजाब में 57 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। बिहार में 30, असम में 24, उत्तराखंड में 22, ओडिशा में 20, चंडीगढ़ में 18 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं। गोवा में सात, हिमाचल प्रदेश से छह और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं। झारखंड और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।”

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया