लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को जाएंगे प्रयागराज, दिव्यांगो और बुजुर्गों को वितरित करेंगे उपकरण, बनेगा रिकार्ड

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:53 IST

इससे पहले राजकोट में एक शिविर में 18000 दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए थे जबकि प्रयागराज में कुल 26,526 लोगों को उपकरण बांटे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस शिविर में 19 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 56,000 से अधिक उपकरण वितरित किए जाएंगे।परेड ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को यहां एक विशाल शिविर में 26,526 दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हील चेयर और अन्य उपकरण वितरित करेंगे। लाभार्थियों की संख्या के लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा वितरण शिविर होगा। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों की संख्या के लिहाज से शिविर में एक रिकॉर्ड बनेगा।

इससे पहले राजकोट में एक शिविर में 18000 दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए थे जबकि प्रयागराज में कुल 26,526 लोगों को उपकरण बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन लाभार्थियों में 16,456 वरिष्ठ नागरिक हैं जिन्हें वयोश्री योजना के तहत उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

इस शिविर में 19 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 56,000 से अधिक उपकरण वितरित किए जाएंगे। परेड ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शिविर में वितरित किए जाने वाले उपकरणों को मिंटो पार्क में एकत्र कर रखा गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है