लाइव न्यूज़ :

बहरीन यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे PM मोदी, 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का करेंगे शुभारंभ 

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी 24 से 25 अगस्त के बीच बहरीन दौरे पर होंगे। पीएम मोदी बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा, अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की दो दिनों की अपनी यात्रा के दौरान इस खाड़ी देश की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी।

प्रधानमंत्री अपनी राजकीय यात्रा के तहत शनिवार को यहां पहुंचे थे। वह मनामा में एक विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस देश की यात्रा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘बहरीन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत होगी। खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी।’’ थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा। प्रधानमंत्री बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘बहरीन की मेरी यात्रा प्रधानमंत्री के तौर पर मेरी पहली यात्रा होगी।’’ उन्होंने कहा कि वह बहरीन के प्रधानमंत्री और शासक से मुलकात को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वह अपनी यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे। 

पीएम मोदी 24 से 25 अगस्त के बीच बहरीन दौरे पर होंगे। पीएम मोदी बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा, अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया