लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के 'मन की बात' की गोल्डन जुबली आज, जानें क्या है खास

By स्वाति सिंह | Updated: November 25, 2018 09:17 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट संदेश में कहा था कि इस महीने की 25 तारीख की 'मन की बात' विशेष है। यह कार्यक्रम का 50वां एपिसोड होगा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 नवंबर ) को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 50 संस्करण को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे। ‘मन की बात’ को लोकप्रिय बनाने एवं लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये नरेन्द्र मोदी एप पर ‘मन की बात क्विज’ की भी पहल की गई है ।

‘मन की बात क्विज’ में शीर्ष अंक हासिल करने वालों को ‘मन की बात’ संबंधित पुस्तक दी जायेगी । नरेन्द्र मोदी ऐप पर ऑनलाइल माध्यम से तैयार क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रश्न के जवाब 30 सेकेंड में देने होंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट संदेश में कहा था कि इस महीने की 25 तारीख की 'मन की बात' विशेष है। यह कार्यक्रम का 50वां एपिसोड होगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव ‘नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप’ पर साझा कर सकते हैं।

नरेन्द्र मोदी ऐप पर कहा गया है कि ‘मन की बात’ के 50वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके अनोखे विचार शामिल किये जा सकें। इस महीने यह कार्यक्रम विशेष है क्योंकि ‘मन की बात’ के 50 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। इसमें कहा गया है कि आप अपने उन पसंदीदा विषयों के बारे में अपने सुझाव तथा विचार भेज सकते हैं, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें।

इसमें कहा गया है कि आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारा टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। आपके संदेशों में से कुछ संदेशों के चुनिंदा हिस्से को मन की बात में प्रसारित भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव एवं विचार भेज सकते हैं।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं