लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम नरेंद्र मोदी देश के 25 लाख चौकीदारों से आज एक साथ करेंगे बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2019 07:59 IST

पीएम नरेंद्र मोदी 31 मार्च को भी उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे जो 'मैं भी चौकीदार' अभियान से जुड़े हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली की पूर्व संध्या पर 20 मार्च को शाम साढ़े चार बजे ऑडियो ब्रिज के माध्यम से देशभर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करेंगे एवं उनके साथ होली के रंग साझा करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा, 'यह 'मैं भी चौकीदार अभियान' के अंतर्गत उठाए गए पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव की अगुआई करते हुए अपने देशवासियों के साथ बातचीत करेंगे।'

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के लगभग 500 लोकेशन पर उन 'चौकीदारों' से बात करेंगे, जो 'मैं भी चौकीदार' अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन आम लोगों को पर्दे के पीछे से निकाल कर एक नए भारत के ध्वजवाहक के रूप में लाना चाहते हैं। यह 'सबका साथ, सबका विकास' की अवधारणा पर 'अंत्योदय' की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन की शुरुआत की थी। इसके तहत उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' जोड़ लिया। इसके बाद सरकार के सभी मंत्रियों, कई सांसदों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ा। बीजेपी ने यह कैंपेन राहुल गांधी और कांग्रेस के 'चौकीदार चोक है' के नारे के जवाब में शुरू किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह