लाइव न्यूज़ :

भारत की यात्रा के लिए PM मोदी ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया, कहा-यह यात्रा ‘अद्भुत’ रही

By भाषा | Updated: February 26, 2020 04:59 IST

PM मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि भारत-अमेरिका के बीच दोस्ती से हमारे देश और दुनिया के लोगों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने भारत आने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि इन लोगों ने भारत की संस्कृति और सत्कार का अलग-अलग रूप देखा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया।

भारत में करीब 36 घंटे की यात्रा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जहां तक द्विपक्षीय संबंधों की बात है तो हमने उसकी जमीन काफी मजबूत कर ली है।’’

मोदी ने कहा कि यह यात्रा ‘अद्भुत’ रही। मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि भारत-अमेरिका के बीच दोस्ती से हमारे देश और दुनिया के लोगों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने भारत आने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि इन लोगों ने भारत की संस्कृति और सत्कार का अलग-अलग रूप देखा।

मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर का स्वागत करके खुश है। उन्होंने कहा, ‘‘ आपका भारत प्रेम स्पष्ट दिखा... महिलाओं के बीच सशक्तीकरण और उद्यम के लिए आपके प्रयासों के प्रति मेरी शुभकामनाएं।’’

मोदी ने इन दोनों के जल्द ही ‘दोबारा भारत आने की आशा’ जताई। मोदी इवांका ट्रंप द्वारा साबरमती आश्रम की यात्रा के ट्वीट का जवाब दे रहे थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह