लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन व कोरोना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात, जानें सीएम व पीएम के बीच हुए संवाद की 10 बड़ी बातें

By अनुराग आनंद | Updated: April 11, 2020 17:46 IST

लॉकडाउन को दो सप्ताह आगे बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संबंध में राज्यों के बीच आम सहमति होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया कि भारत में जरूरी दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले तथा पूर्वोत्तर व कश्मीर के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं की निंदा की। 

नई दिल्ली: आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर लॉकडाउन पर उनके विचार जाने व साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने को लेकर सभी राज्यों की तैयारी की भी जानकारी ली। इस दौरान अधिकांश राज्यों के सीएम ने लॉकडाउन को बढ़ाने का देश के प्रधानमंत्री से अपील की।

ऐसे में आज प्रधानमंत्री देश को लॉकडाउन को लेकर संबोधित कर सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पीएम मोदी व सभी राज्यों के सीएम के बीच ऑनलाइन हुए इस बैठक से जुड़ी 10 बड़ी और अहम बातें इस प्रकार हैं-

- प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर रोक लगाएं और सामाजिक दूरी के नियम पर अमल सुनिश्चित करें।  - पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे सभी कर्मियों को सुरक्षात्मक और महत्वपूर्ण उपकरण मुहैया कराने को लेकर राज्यों द्वारा जो मांग की गई है, उसके लिए केंद्र ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। - प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों से कोविड-19 का असर घटाने में मदद मिली लेकिन चौकस रहना होगा। - लॉकडाउन को दो सप्ताह आगे बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस संबंध में राज्यों के बीच आम सहमति होनी चाहिए। - प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत में जरूरी दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति है, कालाबाजारी, जमाखोरी के खिलाफ सख्त संदेश दिया। - प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले तथा पूर्वोत्तर व कश्मीर के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं की निंदा की। - प्रधानमंत्री ने कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिये कृषि बाजार कानून में बदलाव समेत कुछ खास उपाय बताए जिससे कृषि उपज की बिक्री हो सके। - कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों का प्रभाव तय करने के लिये अगले तीन-चार हफ्ते बेहद जटिल है: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा।  - ममता बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य को आर्थिक नुक़सान हुआ है। उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्र से पैकेज मांगा. ममता ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए लेकिन मानवीय और व्यवहारिक नज़रिए से फैसला हो। यह भी कहा कि हॉटस्पॉट और क्लस्टर की सीलिंग की जाएगी।- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव पीएम को दिया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से लड़ने के लिए बनाए गए आरोग्य सेतु ऐप की सराहना की।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीममता बनर्जीयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं