हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी
By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 27, 2019 20:17 IST2019-09-27T19:00:42+5:302019-09-27T20:17:33+5:30
भारत दुनिया में विकास, शांति और सुरक्षा मोर्चों पर क्या कर रहा है, इस बारे में पीएम मोदी बोलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन में कश्मीर और अनुच्छेद 370 मसले पर नहीं बोलेंगे क्योंकि यह देश का आंतरिक मामला है।

PM Narendra Modi speech in UNGA Live Streaming, Article 370, UNGA Modi Speech, UNGA, Jammu Kashmir, Modi speech in UN, Modi in UN, Modi US
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हफ्तेभर की अमेरिकी यात्रा पर हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे। दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी की संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहला भाषण होगा। पीएम मोदी का भाषण वैश्विक पटल पर भारत की भारत की भूमिका का खाका पेश करेगा। भारत दुनिया में विकास, शांति और सुरक्षा मोर्चों पर क्या कर रहा है, इस बारे में पीएम मोदी बोलेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन में कश्मीर और अनुच्छेद 370 मसले पर नहीं बोलेंगे क्योंकि यह देश का आंतरिक मामला है।
27 Sep, 19 : 08:07 PM
PM Narendra Modi at the #UNGA: India's contribution towards United Nations Peace-keeping missions has been immense, no other country in the world has sacrificed as much as India has for these peace-keeping missions https://t.co/FCCrEwYyn3pic.twitter.com/X4l2YFeTvk
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 08:07 PM
21वीं सदी की आधुनिक टेक्नोलॉजी, समाज, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सामूहिक परिवर्तन ला रही है। इन परिस्थितियों में एक बिखरी हुई दुनिया किसी के हित में नहीं है। ना ही हम सभी के पास अपनी-अपनी सीमाओं के भीतर सिमट जाने का विकल्प है।
27 Sep, 19 : 08:03 PM
आतंक के नाम पर बटी हुई दुनिया, उन सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है, जिनके आधार पर UN का जन्म हुआ है। इसलिए मानवता की खातिर आतंक के खिलाफ पूरे विश्व का एकमत होना, एकजुट होना मैं अनिवार्य समझता हूं: पीएम मोदी
27 Sep, 19 : 08:00 PM
#WATCH New York, US: Prime Minister Narendra Modi at the #UNGA says, "Hum uss desh ke vaasi hain jisne dunia ko yuddh nahi Buddh diye hain, shanti ka sandesh diya hai." pic.twitter.com/K1TNfRD5nX
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:56 PM
हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी। हम मानते हैं कि ये किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की और मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है: पीएम
27 Sep, 19 : 07:56 PM
आने वाले पांच वर्षों में हम जल संरक्षण के साथ 15 करोड़ परिवारों को पाइप के जरिए पेयजल आपूर्ति से जोड़ने वाले हैं : मोदी।
27 Sep, 19 : 07:55 PM
मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा का संदेश पूरे विश्व के लिए आज भी प्रासंगिक।
27 Sep, 19 : 07:55 PM
130 करोड़ भारतीयों की तरफ से संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना गौरव की बात : मोदी।
27 Sep, 19 : 07:55 PM
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी में संबोधन शुरू किया।
27 Sep, 19 : 07:53 PM
भारत जिन विषयों को उठा रहा है, जिन नए वैश्विक मंचों के निर्माण के लिए भारत आगे आया है, उसका आधार वैश्विक चुनौतियां हैं, वैश्विक विषय हैं और गंभीर समस्याओं के समाधान का सामूहिक प्रयास है: पीएम मोदी
27 Sep, 19 : 07:52 PM
हमारी प्रेरणा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। हम 130 करोड़ भारतीयों को केंद्र में रखकर प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये प्रयास जिन सपनों के लिए हो रहे हैं, वो सारे विश्व के हैं, हर देश के हैं, हर समाज के हैं। प्रयास हमारे हैं, परिणाम सारे संसार के लिए हैं: पीएम
27 Sep, 19 : 07:52 PM
Prime Minister Narendra Modi at #UNGA: We believe that terrorism is not a challenge for any one country, but for all countries and of mankind as a whole. So for the sake of humanity, all the world has to unite against terror. pic.twitter.com/XhAd4MN1tj
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:50 PM
जब एक विकासशील देश, दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम सफलतापूर्वक चलाता है, 50 करोड़ लोगों को हर साल 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देता है, तो उसके साथ बनी संवेदनशील व्यवस्थाएं पूरी दुनिया को एक नया मार्ग दिखाती हैं: पीएम मोदी
27 Sep, 19 : 07:49 PM
#WATCH live from US: PM Narendra Modi addresses the 74th United Nations General Assembly in New York. #UNGAhttps://t.co/rGQwCt70nB
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:47 PM
अगले 5 वर्षों में हम जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ने वाले हैं। 2022 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष का पर्व मनाएगा, तब तक हम गरीबों के लिए 2 करोड़ और घरों का निर्माण करने वाले हैं: पीएम मोदी
Prime Minister Narendra Modi at #UNGA : When a developing nation successfully carries out the biggest cleanliness drive of the world and provides more than 11 crore toilets to its people just within 5 years, that system gives a message of inspiration to the entire world. pic.twitter.com/4dVqZBQiQl
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:47 PM
संयुक्त राष्ट्र की इमारत की दीवार पर आज मैंने पढ़ा- “नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक”। मुझे सभा को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आज जब मैं आपको संबोधित कर रहा हूं, उस वक्त हम पूरे भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहे हैं: पीएम मोदी
Prime Minister Narendra Modi at #UNGA : While I was coming here, I read on the walls of the United Nations "No more single use plastic". I am delighted to inform you that we are running a big campaign in India to free the country of single use plastic. pic.twitter.com/XsVQqvyrBm
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:42 PM
#WATCH live from US: PM Narendra Modi addresses the 74th United Nations General Assembly in New York. #UNGAhttps://t.co/rGQwCt70nB
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:42 PM
Prime Minister Narendra Modi at #UNGA : The world's largest democracy voted for my govt & me. We came back to power with a bigger majority and because of this mandate I am here today. pic.twitter.com/7oDrtcD9xG
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:42 PM
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने मेरे सरकार और मेरे लिए मतदान किया। हम एक बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आए और इस जनादेश के कारण मैं आज यहां हूं।
27 Sep, 19 : 07:40 PM
जनादेश से निकला संदेश व्यापक और प्रेरक
27 Sep, 19 : 07:40 PM
UNGA में बोले PM मोदी: 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मेरा संबोधन
27 Sep, 19 : 07:37 PM
#WATCH live from US: PM Narendra Modi addresses the 74th United Nations General Assembly in New York. #UNGAhttps://t.co/rGQwCt70nB
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:35 PM
#WATCH live from US: PM Narendra Modi addresses the 74th United Nations General Assembly in New York. #UNGAhttps://t.co/rGQwCt70nB
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:34 PM
#WATCH live from US: PM Narendra Modi addresses the 74th United Nations General Assembly in New York. #UNGAhttps://t.co/rGQwCt70nB
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:32 PM
New York: PM Narendra Modi at the United Nations General Assembly. He will speak shortly. (pic source: India’s Permanent Representative to the UN, Syed Akbaruddin) #UNGApic.twitter.com/47vJfRpizR
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:29 PM
न्यूयॉर्क, यूएसए: 74 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से आगे, भारतीय समुदाय के सदस्य संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए।
27 Sep, 19 : 07:29 PM
New York, USA: Members of the Indian community gather outside United Nations Headquarters, ahead of PM Narendra Modi's address at the 74th United Nations General Assembly. #UNGApic.twitter.com/8wGBXbmLjS
— ANI (@ANI) September 27, 2019
27 Sep, 19 : 07:26 PM
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का यह भाषण उनकी 6 दिन की अमेरिकी यात्रा का अंतिम पड़ाव है। अमेरिकी यात्रा की शुरुआत में टेक्सास के ह्यूस्टन शहर ने पीएम मोदी के स्वागत में 'हाउडी मोदी' का भव्य कार्यक्रम आयोजित कर समां बांधा था। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका और विश्व की कई महान हस्तियां भारतीय अमेरिकी लोगों को पीएम मोदी द्वारा संबोधित किए जाने के मौके पर मौजूद रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस दौरान भाषण दिया था और इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अलख जगाई थी।
27 Sep, 19 : 07:20 PM
पीएम मोदी ने कहा था कि भारत पाकिस्तान से शांति का महौल में द्विपक्षीय बात करना चाहता है जोकि आतंकवाद की परछाई से मुक्त हो।
27 Sep, 19 : 07:18 PM
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वे सत्र में पीएम मोदी ने विश्व में फैले आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था और सभी देशों से इसके सफाए के लिए आह्वान किया था।
27 Sep, 19 : 07:16 PM
चार वर्ष पहले मोदी सरकार के अंतरिम वर्ष में पूर्व विदेश मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया था।
27 Sep, 19 : 07:10 PM
पीएम मोदी के बाद इमरान खान का भाषण
पीएम मोदी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भाषण होना है। इस्लामाबाद ने स्पष्ट किया है कि इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा के जरिये दुनिया के सामने एक बार फिर कश्मीर मसला उठाएंगे।