PM Modi Speech Highlights: 'आज भले ही चंद्रमा की सतह पर नहीं जा पाए लेकिन अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 08:33 IST2019-09-07T07:20:49+5:302019-09-07T08:33:43+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर 'विक्रम' का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है। सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें। हौसला रखें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।’’

PM Modi Speech Highlights: 'आज भले ही चंद्रमा की सतह पर नहीं जा पाए लेकिन अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं'
‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे वैज्ञानिकों को संबोधित किया। उन्होंने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है। सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें। हौसला रखें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।’’
‘विक्रम’ ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें छा गईं। इसरो अध्यक्ष के. सिवन इस दौरान कुछ वैज्ञानिकों से गहन चर्चा करते दिखे।
PM Modi Speech Live Highlights:-
07 Sep, 19 : 08:21 AM
आप पत्थर पर लकीर खींचने वाले लोग हैंः पीएम मोदी
इस मिशन के साथ जुड़ा हुआ हर व्यक्ति एक अलग ही अवस्था में था। बहुत से सवाल थे, बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ते हैं। अचानक सबकुछ नजर आना बंद हो गया, मैंने भी उस पल को आपके साथ जिया है। परिणाम से निराश हुए बिना निरंतर लक्ष्य की तरफ बढ़ने की हमारी परंपरा रही है। शुरुआती रुकावटों के बावजूद हमने ऐतिहासिक सिद्धियां हासिल की हैं। खुद इसरो भी कभी हार ना मानने वाली शक्तियों का जीता-जागता उदाहरण है। अगर अपनी शुरुआती चुनौतियों से हार जाते तो इसरो आज दुनिया की अग्रणी स्पेस एजेंसियों में अपना स्थान नहीं बना पाता।
PM Narendra Modi: In our illustrious history, we have faced moments that may have slowed us but they have never crushed our spirit.We have bounced back again & gone on to do spectacular things.This is the reason why our civilization stands tall #Chandrayaan2pic.twitter.com/yBEXvyXCBw
— ANI (@ANI) September 7, 2019
07 Sep, 19 : 08:15 AM
हमारा हौसला कमजोर नहीं हुआः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है। आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं।
07 Sep, 19 : 08:10 AM
आप मां भारती के लिए पूरा जीवन खपा देते हैंः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप मां भारती के लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। उन्होंने कहा, 'आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं। मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं।'
07 Sep, 19 : 07:55 AM
पीएम मोदी ने किया छात्र-छात्राओं से संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो सेंटर में देशभर से आए स्पेस क्विज के विजेता छात्र-छात्राओं से संवाद किया। वो प्रतिभाशाली छात्रों के साथ लैंडर विक्रम की को चांद की सतह पर उतरने देखने के लिए पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने @isro सेंटर में देशभर से आए स्पेस क्विज के विजेता छात्र-छात्राओं से संवाद किया। #Chandrayaan2pic.twitter.com/pyTqHfw818
— BJP (@BJP4India) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 07:25 AM
मोदी ने इसरो प्रमुख के. सिवन की पीठ भी थपथपाई
इसरो ने कहा कि डेटा का अध्ययन किया जा रहा है और निर्धारित संवाददाता सम्मेलन रद्द किया जाता है। मोदी चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा नजारा देखने के लिए यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे। हालांकि, लैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई। प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से कहा कि देश को उन पर गर्व है और उन्हें हौसला रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हौसला रखें...सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें।’’
#ISRO
— ISRO (@isro) September 6, 2019
Honorable Prime Minister Shri. Narendra Modi will address the nation from ISRO Control Centre today (September 07, 2019) at 0800 hrs IST.@PMOIndia@narendramodi