लाइव न्यूज़ :

अपने आवास पर मोर और मोरनियों को दाना खिलाते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

By सुमित राय | Updated: August 23, 2020 14:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह मोर और मोरनियों को दाना खिलाते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान मोर और मोरनियों को दाना खिलाते दिख रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया।वीडियो के साथ प्रधानमंत्री ने एक हिंदी कविता भी साझा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है और उन्होंने कई मौकों पर इसका जिक्र भी किया है। रविवार (23 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने आधिकारिक आवास पर सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान मोर और मोरनियों को दाना खिलाते दिख रहे हैं।

एक मिनट और सैंतालिस सैकंड के एक इस वीडियो में प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास से कार्यालय तक टहलने की कुछ झलकियां भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि सुबह की सैर के दौरान प्रधानमंत्री अक्सर मोरों के साथ समय व्यतीत करते हैं। उनके मुताबिक अपने आवास पर प्रधानमंत्री ने कुछ चबूतरे भी निर्मित करवाएं हैं ताकि पक्षी वहां अपना घोंसला बना सकें।

वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने एक कविता भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूंजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाए तो मुरलीधर के ताज।"

View this post on Instagram

भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज। जीवात्मा ही शिवात्मा, अंतर्मन की अनंत धारा मन मंदिर में उजियारा सारा, बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन