लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट की बनाई स्वतंत्र समिति करेगी अब मामले की जांच, पंजाब सरकार ने रखी थी मांग

By विनीत कुमार | Updated: January 10, 2022 13:23 IST

सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर हुई कथित सुरक्षा चूक की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति को गठित करेगी।

Open in App

नई दिल्ली: इसी महीने पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए स्वतंत्र समिति बनाने पर रजामंदी दे दी है। इस समिति का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को भी अलग-अलग बनाई समितियों द्वारा जारी जांच को रोकने को कहा है।

कोर्ट ने कहा कि मामले में विस्तृत आदेश जल्द जारी किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सवतंत्र समिति में चंडीगढ़ के डीजीपी, एनआईए के आईजी, पंजाब और हरियणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और पंजाब के एडीजीपी को भी इस समिति में शामिल करने की बात कही है।

पंजाब सरकार ने रखी थी स्वतंत्र जांच की मांग

इससे पहले सुनवाई के दौरान सोमवार को पंजाब सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अभी जारी जांच में ऐसा लग रहा है कि केंद्र के नेतृत्व वाली समिति ये मानकर चल रही है कि राज्य सरकार के अधिकारियों की गलती है। पंजाब सरकार ने ये भी कहा कि उसे केंद्र की मौजूदा समिति से 'कोई उम्मीद' नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और पंजाब सरकार ने क्या कहा

मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि राज्य के अधिकारियों को 7 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और पूछा गया है उनके खिलाफ क्यों अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाए। पंजाब सरकार ने कोर्ट से साथ ही कहा, 'कृपया स्वतंत्र समिति बनाएं और हमें निष्पक्ष सुनवाई का मौका दें।'

वहीं, केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कारण बताओ नोटिस पहले ही डीजी और पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया गया था। केंद्र की ओर बनाई समिति ने कोई सुनवाई नहीं की है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि उसने पंजाब के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जो विरोधाभासी है। कोर्ट ने कहा कि केंद्र यह जांच करना चाहता था कि क्या एसपीजी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है और फिर वह पंजाब के मुख्य सचिव और महानिदेशक को दोषी ठहराता है।

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया कि कारण बताओ नोटिस का आधार यह है कि नियम के अनुसार डीजी और खुफिया अधिकारी भी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं और इस बारे में कोई विवाद नहीं है। सड़क को ब्लॉक किए जाने के बारे में कोई चेतावनी पहले से नहीं दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इसपर जोर देकर कहा, 'हां, चूक हुई और पंजाब सरकार ने भी स्वीकार किया है। सवाल यह है कि अगर जांच की जाती है, तो इसका दायरा क्या होगा। यदि आप अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करना चाहते हैं तो अदालत के लिए इसमें देखने को क्या रह गया है?'

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह