लाइव न्यूज़ :

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, कहा- 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2019 14:09 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के अनुसार हाल के फैसले से नई नौकरियां पैदा होंगी। साथ ही नये निवेश भी आएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये बातें कही।

Open in App
ठळक मुद्देकॉरपोरेट टैक्स घटाने के कदम को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिकपीएम मोदी ने कहा- सरकार को 5 डॉलर ट्रिलियन इकॉनमी के रास्ते पर भारत को ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉरपोरेट टैक्स को घटाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि इस से निजी निवेश सहित 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी के अनुसार साथ ही इससे नई नौकरियां भी पैदा होंगी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये बातें कही। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा के कुछ घंटे बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का कदम ऐतिहासिक है। इससे मेक इन इंडिया, निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही इससे हमारे प्राइवेट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी और नई नौकरियां पैदा होंगी। यह 130 करोड़ भारतीयों के लिए जीत जैसी परिस्थिति है।'

पीएम ने साथ ही ट्वीट किया, 'पिछले कुछ हफ्तों में की गई घोषणाएं साफ तौर पर दिखाती हैं कि सरकार भारत को बिजनेस, ज्यादा मौके पैदा करने और देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के रास्ते पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।'

बता दें कि शुक्रवार सुबह ही जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घरेलू कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स को घटाने की घोषणा की। साथ ही वित्त मंत्री नयी स्थानीय विनिर्माण कंपनियों के लिये भी कॉरपोरेट कर कम करने का प्रस्ताव दिया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि नयी दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

इस घोषणा के तत्काल बाद बाजार पर भी इसका असर दिखा और सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा की उछाल हासिल करने में कामयाब रहा। यह उछाल आगे भी लगातार जारी रही। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 2000 अंक ऊपर 38,100.62 पर मौजूद था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया