लाइव न्यूज़ :

'मोदी विरोधी' होते-होते लोग 'देश विरोधी' हो गए हैं: पीएम मोदी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2019 21:26 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा पार जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमले के असर को लेकर सरकार से सबूत मांगे हैं। वहीं, कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी नरेन्द्र मोदी की सरकार से 26 फरवरी को पाकिस्तान के जैश के आतंकी ठिकानों पर किए गए एयर स्ट्राइक का सबूत मागां है।

Open in App

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोग मोदी विरोधी होते-होते देश विरोधी हो गए हैं। पीएम मोदी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में दो मार्च को शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा, 'मोदी विरोध करना हो तो जरूर करिए, हमारी योजनाओं में कमियां निकालिए, आपका हमेशा स्वागत है, लेकिन देश के सुरक्षा हितों का, देश के हित का विरोध मत करिए।' 

पीएम मोदी ने कहा, 'आप ये ध्यान रखिए कि मोदी विरोध की इसी जिद्द में मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को, आतंक के सरपरस्तों को सहारा न मिल जाए।' पीएम मोदी ने ये बात पाकिस्तान में किए गए 26 फरवरी को किए गए एयर स्ट्राइक पर कुछ लोगों के सवाल उठाने पर कही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा पार जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमले के असर को लेकर सरकार से सबूत मांगे हैं। वहीं, कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी नरेन्द्र मोदी की सरकार से 26 फरवरी को पाकिस्तान के जैश के आतंकी ठिकानों पर किए गए एयर स्ट्राइक का सबूत मागां है।

पीएम मोदी ने कहा, 'ये बहुत दुख की बात है कि देश के कुछ विरोधी लोगों को देश की सेना पर ही भरोसा नहीं रहा है। देश के कुछ लोग सेना के शौर्य और साहस पर सवाल उठा रहे हैं?'

पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ दिन में घटे घटनाक्रम ने दिखाया है कि भारत की विदेश नीति का क्या प्रभाव है। पीएम मोदी ने कहा, 'अब ये नया भारत अपने सामर्थ्य, अपने साधन, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है, अपनी बुनियादी कमजोरियों को दूर करने का, अपनी चुनौतियों को कम करने का प्रयास कर रहा है।' 

पीएम मोदी ने कहा, ''मुझे याद है, 2014 से पहले स्टूडियो में भी चर्चा होती थी कि मोदी दुनिया में क्या चल रहा है, उसकी तो मोदी को समझ ही नहीं है, ऐसे में हमारी विदेश नीति का क्या होगा? लेकिन बीते दिनों के घटनाक्रम में आपको दिखाई दे गया होगा कि भारत की विदेश नीति का प्रभाव आज क्या है?''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो