लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने कहा- आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त से अर्थव्यवस्था के कायाकल्प करने में मिलेगी मदद

By भाषा | Updated: May 16, 2020 21:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने शनिवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त का ब्योरा जारी किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘इन उपायों और सुधारों से कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे। इनसे आर्थिक रूपांतरण में मदद मिलेगी।’’  

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार द्वारा शनिवार को घोषित आर्थिक उपायों से कारोबार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी। मोदी ने ट्वीट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जो घोषणाएं की हैं उनमें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों मसलन कोयला, खनिज, रक्षा, विमानन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। सीतारमण ने शनिवार को इसी पैकेज की चौथी किस्त का ब्योरा जारी किया। अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं।

इन उपायों के तहत रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने, छह और हवाई अड्डों के निजीकरण, और अधिक हवाई क्षेत्र को खोलने और वाणिज्यिक कोयला खनन में निजी क्षेत्र को अनुमति की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इन उपायों और सुधारों से कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे। इनसे आर्थिक रूपांतरण में मदद मिलेगी।’’  

इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डिफेंस फैक्ट्री में FDI बढ़ने व उड्डयन में सुधार के बाद अब देश तेजी से विकास करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र को आगे बढ़ाने को लेकर जो अहम फैसले लिए गए हैं, उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि एयर स्पेस के उपयोग पर प्रतिबंधों में ढील देने से हमारे विमानन क्षेत्र को लगभग 1000 करोड़ / वर्ष का लाभ होगा। भारत को वैश्विक हब बनाने के लिए MRO के लिए कर व्यवस्था को युक्तिसंगत बनाया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहनिर्मला सीतारमणइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो