लाइव न्यूज़ :

इजरायल पीएम और ब्राजील के राष्ट्रपति के थैंक्यू पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा- 'भारत अपने दोस्तों के लिए जो भी संभव है, वह करने को तैयार है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2020 11:20 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मलेरिया की दवा मिलने के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा था। ट्रंप ने लिखा था- एचसीक्यू पर फैसले के लिए भारत और भारतीय लोगों का शुक्रिया। इसे भुलाया नहीं जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए मलेरिया की दवाई मददगार माना जा रहा है। भारत ने इस दवाई के निर्यात पर मार्च में प्रतिबंध लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो ने भी 4 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी से मलेरिया की दवा और इसके कच्चे माल के निर्यात की अनुमति मांगी थी।

नई दिल्ली: मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) को कोरोना वायरस के इलाज में कारगर माना जा रहा है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की मदद के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा था। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कहा है, ''हमें साथ मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा। भारत अपने दोस्तों के लिए जो संभव है, वह करने को तैयार है। इजरायल के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अलाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी HCQ के निर्यात के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा था। 

10 अप्रैल को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने द्वारा ट्वीट किया गया। उन्होंने लिखा, 'क्लोरोक्वीन भेजने के लिए शुक्रिया, मेरे प्रिय दोस्त नरेंद्र मोदी। इजराइल के सभी नागरिकों की ओर से आपको धन्यवाद।'

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो के ट्वीट का भी पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया जवाब

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो के धन्यवाद पर भी पीएम नरेंद्र मोदी वे प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने लिखा है, धन्यवाद जेयर मेसियस बोलसोनारो। भारत और ब्राजील के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। भारत इस महामारी के खिलाफ मानवता की लड़ाई में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।  

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो ने  4 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत कर मलेरिया की दवा और इसके कच्चे माल के निर्यात की अनुमति मांगी थी। दवा के निर्यात की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने भी मुश्किल वक्त में ब्राजील का साथ देने के लिए शुक्रिया कहा था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहूइजराइलकोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों