लाइव न्यूज़ :

अन्ना का चार साल का इंतजार हुआ खत्म, पीएम मोदी ने दिया पहली बार खत का जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2018 01:55 IST

पिछले 4 साल से समाज सेवी अन्ना हजारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार पत्र लिखते रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून: पिछले 4 साल से समाज सेवी अन्ना हजारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार पत्र लिखते रहे हैं। लेकिन  प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने के बाद से उनके किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया था। अब प्रधानमंत्री ऑफिस से अन्ना के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश आया है।

खबर के अनुसार करीब 15 खत अन्ना हजारे 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी को लिख चुके हैं। उनके खत लिखने का मुख्य मकसद यह था कि लोकपाल कानून का सही तरीके से कार्यान्वित करवाया जाए। बीते इन चार सालों में एक बार भी मोदी ने अन्ना हजारे के खत का जवाब देने की जरूरत नहीं समझी थी। मोदी के इस रवैये से अन्ना खासा नाराज भी चल रहे हैं।

गौरबतल है कि इसी साल अन्ना हजारे ने  केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान पर सशक्त लोकपाल कानून लाने और  किसानों से संबंधित कई मांगों के साथ आंदोलन शुरू किया था। करीब एक हफ्ते तक चले इस आंदोलन के बाद  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आगे आना पड़ा और फिर अन्ना ने अपना अनशन खत्म किया।  उस समय  अन्ना ने इस शर्त के साथ अनशन खत्म किया था कि जल्द ही उनकी मांगों को केंद्र सरकार पूरा करेगी।

 जिसके बाद अब जून महीने के पहले हफ्ते तक केंद्र सरकार से कोई भी सकारत्मक बात नहीं होने के वजह से अन्ना हजारे ने मोदी सरकार को फिर से खत लिख डाला और उन्होंने  अक्टूबर से एक बार फिर अनशन शुरू करने की बात कही। इसी के खत का अब पीएम के द्वारा जवाब दिया गया है। पीएमओ ने जवाब देते हुए बताया कि अन्ना हजारे से मिलने पीएमओ से सचिव स्तर के अधिकारी जल्द ही रालेगण सिद्धी आएंगे। वहीं,अन्ना ने कहा कि अगर अच्छा चरित्र तो बड़ी से बड़ी ताकत भी आपका आदर करती है।

टॅग्स :अन्ना हजारेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है