लाइव न्यूज़ :

PM मोदी हुए 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित, कहा-ये भारत के आदिवासी भाई-बहनों का है सम्मान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2018 12:57 IST

इस साल दुनिया के छह सबसे उत्कृष्ट पर्यावरण परिवर्तकों को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 03 अक्टूबरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण संबंधी पुरस्कार ‘यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अनाम लोगों का सम्मान है। बता दें,  इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित 73वें संयुक्त राष्ट्र आम सभा के दौरान की गई थी। 

पीएम मोदी को यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र के महानिदेशक एंटोनियो गुटेरस दिया। पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है। 

अवॉर्ड मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सम्मान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की जनता की प्रतिबद्धता का परिणाम है। ये भारत के आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है, जो अपने जीवन से ज्यादा जंगलों से प्यार करते हैं। ये भारत के मछुआरों का सम्मान है, जो समंदर से उतना ही लेते हैं, जितना अर्थ उपार्जन के लिए आवश्यक होता है। ये भारत के किसानों का सम्मान है, जिनके लिए ऋतुचक्र ही जीवनचक्र है।

उन्होंने कहा कि ये भारत की उस महान नारी का सम्मान है, जिसके लिए सदियों से रीयूज और रीसाइकल रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। जो पौधे में भी परमात्मा का रूप देखती है। जो तुलसी की पत्तियां भी तोड़ती है, तो गिनकर। जो चींटी को भी अन्न देना पुण्य मानती है।

बता दें, वार्षिक 'चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार सरकारी, सिविल सोसायटी एवं निजी क्षेत्र के उन असाधारण नेताओं को प्रदान किया जाता है, जिनके कार्यों का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो।  

इस साल दुनिया के छह सबसे उत्कृष्ट पर्यावरण परिवर्तकों को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, ‘‘इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद अत्यावश्यक पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिये साहसी, नवोन्मेष और अथक प्रयास करने के लिये सम्मानित किया जा रहा है।’’ 

नीतिगत नेतृत्व की श्रेणी में फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिये चुना गया है। इसके अलावा भारत के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चैंपियन ऑफ अर्थ अवॉर्ड दिया गया है। 

कोच्ची एयरपोर्ट को यह अवॉर्ड सस्टेनेबल एनर्जी के दिशा में आगे बढ़ते हुए उद्यमी दृष्टि दिखाने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि क्योंकि समाज की गति में वृद्धि जारी है, ऐसे में दुनिया का पहला पूर्ण सौर ऊर्जा से संचालित एयरपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि ग्रीन बिजनस ही अच्छा बिजनस है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया