लाइव न्यूज़ :

खूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, साफ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं, PM मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए पढ़ी ये शायरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 13:55 IST

संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता से शुरू करते हुए विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता से शुरू करते हुए विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला।पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने सिर्फ एक सरकार बदली है, केवल ऐसा नहीं है, बल्कि सरोकार भी बदलने की अपेक्षा की है।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विपक्ष पर खूब तंज कसा। उन्होंने विपक्ष पर शायरी पढ़ तंज कसा। उन्होंने कहा खूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, साफ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं...। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता से शुरू करते हुए विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला। बता दें, संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। 

पीएम मोदी ने कहा कि एक शायर ने कहा था- खूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, साहब छुपते भी नहीं, सामने आते भी नहीं।पब्लिक सब जानती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो वक्तव्य दिए गए, उनका जिक्र सदन में करना उपयुक्त नहीं है।सदन के बड़े-बड़े लोग भी वहां जाते हैं, ये ठीक नहीं हैं। 

वहीं पीएम ने भाषण के शुरुआत में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता की कुछ लाइने पढ़ते हुए कहा, 'लीक पर वे चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं, हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पन्थ प्यारे हैं'।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''मैंने सुना है कि कांग्रेस नेता ने कहा कि 6 महीने में मोदी को डंडे पड़ेंगे। मैं इन छह महीनों में और ज्यादा सूर्य नमस्कार करूंगा, उसकी संख्या बढ़ाऊंगा। ताकि मेरी पीठ को भी हर डंडा झेलने की आदत हो जाए।

मैनें ऐसे भी पिछले कुछ सालों में इतनी गाली सुनी है कि मैं गाली प्रफू बन गया हूं...अब छह महीने का वक्त मिला है तो गाली प्रफू पीठ को भी डंडा प्रफू बन लूंगा।'' संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में जवाब देते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों ने सिर्फ एक सरकार बदली है, केवल ऐसा नहीं है, बल्कि सरोकार भी बदलने की अपेक्षा की है। इस देश की एक नई सोच के साथ काम करने की इच्छा और अपेक्षा के कारण हमें यहां आकर काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि हम भी आप लोगों के रास्ते पर चलते, तो शायद 70 साल के बाद भी इस देश से अनुच्छेद 370 नहीं हटता, आपके ही तौर तरीके से चलते, तो मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की तलवार आज भी डराती। आपकी ही सोच के साथ चलते तो राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती। 

उन्होंने कहा कि आपकी ही सोच अगर होती, तो करतापुर साहिब कोरिडोर कभी नहीं बन पाता। आपके ही के तरीके होते, आपका ही रास्ता होता, तो भारत-बांग्लादेश विवाद कभी नहीं सुलझता। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के रास्ते हम चलते ,तो 50 साल बाद भी शत्रु संपत्ति कानून का इंतजार देश को करते रहना पड़ता। 35 साल बाद भी नेक्स्ट जनरेशन लड़ाकू विमान का इंतजार देश को करते रहना पड़ता। 28 साल बाद भी बेनामी संपत्ति कानून लागू नहीं हो पाता।

कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि देश चुनौतियों से लोहा लेने के लिए हर पल कोशिश करता रहा है। कभी कभी चुनौतियों की तरफ न देखने की आदतें भी देश ने देखी है, चुनौतियों को चुनने का सामर्थ्य नहीं, ऐसे लोगों को भी देखा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां