लाइव न्यूज़ :

'मिशन नॉर्थ-ईस्ट' पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, तीन राज्यों में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 9, 2019 11:47 IST

राज्य में महत्वाकांक्षी हवाईअड्डा परियोजना स्थान के चयन को लेकर विवादों के कारण कई वर्षों से लंबित रही। अरुणाचल प्रदेश देश में इकलौता राज्य है जहां कोई हवाईअड्डा नहीं है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पूर्वोत्तर राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई अहम परियोजनाओं की नींव रखेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मोदी का ईटानगर के समीप होल्लोंगी में ग्रीन फील्ड हवाईअड्डे की नींव रखने का कार्यक्रम है। राज्य में महत्वाकांक्षी हवाईअड्डा परियोजना स्थान के चयन को लेकर विवादों के कारण कई वर्षों से लंबित रही। अरुणाचल प्रदेश देश में इकलौता राज्य है जहां कोई हवाईअड्डा नहीं है।शुरुआत में कारसिंगसा को हवाईअड्डे के लिए चुना गया था लेकिन तकनीकी वजहों से नागरिक उड्डयन महानिदेशक और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने राज्य सरकार से कोई अन्य स्थान ढूंढने के लिए कहा था। प्रधानमंत्री राज्य में 110 मेगावाट की हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना, दूरदर्शन के अरुण प्रभा चैनल और 50 स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा लोहित जिले के तेजू में एक रेट्रोफिटिड हवाईअड्डे का भी उद्घाटन करेंगे।अधिकारियों ने बताया कि मोदी ईटानगर के समीप जोट में फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान और सात इलेक्ट्रिक सब स्टेशनों की नींव भी रखेंगे। वह सेला सुरंग की नींव भी रखेंगे। साथ ही सौभाग्य योजना के तहत राज्य में 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंचने की घोषणा भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सभी उद्घाटन और नींव रखने के कार्यक्रम यहां इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित होंगे। ईटानगर से मोदी का असम और त्रिपुरा जाने का कार्यक्रम है।डीजीपी एस बी के सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के बड़े दलों ने बुधवार से राजधानी ईटानगर में सुरक्षा जाल बिछाया है और अवांछित तत्वों को प्रवेश से रोकने के लिए सभी जांच चौकियों पर आगंतुकों की व्यापक तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उप मुख्यमंत्री चौवना मीन के साथ बुधवार को आईजी पार्क में बंदोबस्त का जायजा लिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा