लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2021 21:17 IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे पीके सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीके सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं।चार वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कैबिनेट सचिव का कार्यकाल अमूमन दो साल का होता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार नियुक्त किए जाने के डेढ़ साल बाद सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीके सिन्हा ने पीएमओ से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के पीछे पीके सिन्हा ने निजी कारणों का हवाला दिया है। सिन्हा 1977 बैच के उत्तर प्रदेश के आईएसएस अधिकारी हैं। नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद 2019 से वे यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 

सूत्रों ने कहा कि सिन्हा को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक पद देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि सिन्हा को दिल्ली या पुडुचेरी का एलजी बनाया जा सकता है। सिन्हा को कैबिनेट रैंक नहीं दिया गया था। लेकिन पीके मिश्रा और अजित डोभाल को कैबिनेट का दर्जा दिया गया था।

पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को 2019 में प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। उन्होंने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की थी। पूर्व में 2015 में केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव के रूप में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था।

कैबिनेट सचिव का कार्यकाल अमूमन दो साल का होता है। यूपी काडर के आईएएस सिन्हा इससे पहले पावर सचिव थे। 1977 बैच के सचिवों में वह सबसे सीनियर थे और इसलिए उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारदिल्लीउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन