लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि, कहा- वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 09:54 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही शुक्रवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी को एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश में उदारीकरण को बढ़ावा मिला और बुनियादी ढांचे, विकास को गति मिली।  

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।’’ वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था।

वह जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। पार्टी को कामयाबी के शिखर पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। नब्बे के दशक में वह पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर उभरे और पहली बार पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी। प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश में उदारीकरण को बढ़ावा मिला और बुनियादी ढांचे, विकास को गति मिली।  

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कामना की कि उनका (क्राइस्ट) मार्गदर्शन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखाता रहे।

मोदी ने कहा, ‘‘ क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईश्वर क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों के प्रसन्न और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।’’

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह