लाइव न्यूज़ :

INS अरिहंत ने पूरी की अपनी पहली गश्त, PM मोदी ने परमाणु ब्लैकमेल में शामिल लोगों को दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: November 5, 2018 17:46 IST

प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि यह पनडुब्बी उन लोगों को एक करारा जवाब है, जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह धनतेरस और अधिक खास हो गया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपनी पहली प्रतिरोध गश्त (डेटरेंस पेट्रोल) सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि यह पनडुब्बी उन लोगों को एक करारा जवाब है, जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह धनतेरस और अधिक खास हो गया।

मोदी ने सिलिसलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत का गौरव, परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपना प्रथम प्रतिरोध गश्त सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मैं इस उपलब्धि के लिए इसमें शामिल सभी लोगों, खासतौर पर आईएनएस अरिहंत के चालक दल के सदस्यों को बधाई देता हूं। इस उपलब्धि को इतिहास में याद रखा जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटनाक्रम देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आईएनएस अरिहंत देश को बाहरी खतरों से हिफाजत करने में मदद करेगा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में योगदान देगा। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस तरह के युग में एक विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोध वक्त की दरकार है। आईएनएस अरिहंत की सफलता उन लोगों को एक करारा जवाब है जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं।’’ 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि प्रधान मंत्री ने स्ट्रेटजिक स्ट्राईक न्युकिल्यर सबमरीन (एसएसबीन) परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के अधिकारियों और कर्मियों से भी मुलाकात की।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं