लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन-पत्र, नीतीश और उद्धव के साथ NDA के ये बड़े नेता रहे मौजूद

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 26, 2019 12:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से दोबारा चुनाव लड़ने वाले हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने  9.30 बजे बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन से पहले पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे।नामांकन  के पहले पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वाराणसी में दाह संस्कार करने वालों के प्रमुख जगदीश चौधरी शुक्रवार को शहर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल रहे। चौधरी को 'डोम राजा' भी कहा जाता है। इसके अलावा पीएम मोदी के प्रस्तावक में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

पीएम मोदी वाराणसी से दोबारा चुनाल लड़ने वाले हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने  9.30 बजे बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

नामांकन के मौके पर NDA के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। जिसमें  शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, एलजेपी के राम विलास पासवान मौजूद रहे।नामांकन से पहले पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे। नामांकन  के पहले पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे थे। यहां पूजा करने के बाद वे नामांकन भरने के लिए निकले थे। 

पीएम नरेंद्र मोदी के 5 प्रस्तावकों में वाराणसी में दाह संस्कार करने वालों के प्रमुख जगदीश चौधरी, मदन मोहन मालवीय की मुंहबोली बेटी अन्नपूर्णा शुक्ला कृषि वैज्ञानिक रामशंकर पटेल और आरएसएस कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता शामिल रहे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया