लाइव न्यूज़ :

PMO के PRO जगदीश ठक्कर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- हमने खो दिया अद्भुत इंसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2018 09:45 IST

जगदीश ठक्कर पिछले 17 सालों से नरेंद्र मोदी से जुड़े हुए थे। निधन के बाद पीएम मोदी ने ठक्कर के परिजनों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्दे1986 से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर सीएम ऑफिस में पीआरओ रहे थे।जब 2014 में मोदी बतौर प्रधानमंत्री दिल्ली आए तो जगदीश ठक्कर को भी दिल्ली लाया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी जगदीश ठक्कर का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कई पत्रकार वर्षों से जगदीशभाई के साथ लगातार संपर्क में रहे होंगे। उन्होंने गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। हमने एक बेहतरीन शख्स खो दिया, जिन्हें अपने काम से प्रेम था और जिसे उन्होंने अत्यंत परिश्रम के साथ किया। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मोदी और ठक्कर ने कम से कम 17 वर्षों तक साथ काम किया है। पीएम मोदी ने ठक्कर के परिजनों से मुलाकात भी की।

पीएम ने आज एक भावुक ट्वीट में कहा, ''पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर की मौत से दुखी हूं। जगदीशभाई एक अनुभवी पत्रकार थे और मैंने उनके साथ वर्षों तक काम किया। गुजरात और दिल्ली तक उनके साथ काम करना आनंददायक था। वह अपनी सादगी और जोशीले स्वभाव के लिए जाने जाते थे।''

1986 से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर सीएम ऑफिस में पीआरओ रहे थे। उन्होंने 2001 में पीएम मोदी के साथ काम करना शुरू किया था। जब 2014 में मोदी बतौर प्रधानमंत्री दिल्ली आए तो जगदीश ठक्कर को भी दिल्ली लाया गया। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में पीआरओ नियुक्त किया गया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं