लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में पीएम मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से की मुलाकात, इन बड़े मुद्दों पर हुई बात

By भाषा | Updated: October 29, 2019 15:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनीशिएटिव फोरम’ में हिस्सा लेने के लिए सोमवार देर शाम सऊदी अरब पहुंचे। इसी सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सऊदी अरब में की जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनीशिएटिव फोरम’ में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं पीएम मोदीव्यापार और निवेश, मानव संसाधन विकास और जनसंपर्क को मजबूत करने पर हुई जॉर्डन से बात

प्रधान नरेन्द्र मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। सऊदी अरब की राजधानी में ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनीशिएटिव फोरम’ से इतर दोनों नेताओं ने मुलाकात की।

सऊदी अरब का बहुचर्चित तीन दिवसीय वैश्विक वित्तीय सम्मेलन मंगलवार को यहां शुरू हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य देशों के नेता भाग ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से व्यापार एवं निवेश, मानव संसाधन विकास और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।' 

इससे पहले दोनों नेताओं ने पिछले महीने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर मुलाकात की थी। सबसे पहले दोनों नेता 2015 में यूएनजीए के दौरान मिले थे। मोदी और जॉर्डन के शाह दोनों ही वित्तीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनीशिएटिव फोरम’ में सरकार, उद्योगपति और वित्त पोषक भाग लेंगे। बैठक में वैश्विक व्यापार और उसकी प्रवृत्ति पर चर्चा के साथ साथ आने वाले दशकों में वैश्विक निवेश परिदृश्य को लेकर अवसर और चुनौतियों पर बातचीत की जाएगी।

गौरतलब है कि जॉर्डन 10,000 से अधिक भारतीयों का घर है, जो वहां पर कपड़ा, निर्माण और विनिर्माण, उर्वरक कंपनियों, स्वास्थ्य क्षेत्र, विश्वविद्यालयों, आईटी, वित्तीय कंपनियों और बहुपक्षीय संगठन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। जॉर्डन के साथ भारत के संबंध पुराने हैं। भारत उसे मानवीय सहायता के लिए धन भी मुहैया कराता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया