लाइव न्यूज़ :

कोरोना: PM नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 14:35 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न अस्पतालों में 3,666 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह पहला मौका है जब पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार को मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के तेजी से फैलते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सोमवार (06 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की बैठक की। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।  इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया कि भारत सरकार यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आवश्यक सुविधा और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। 

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार को मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न अस्पतालों में 3,666 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, 291 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और एक व्यक्ति विदेश चला गया। कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के सुबह नौ बजे तक के अद्यतन डेटा के मुताबिक महाराष्ट्र में 21 और लोगों की मौत हुई है।

वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दो-दो और पंजाब में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्यों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित पीटीआई-भाषा की रविवार की तालिका के अनुसार, देश में कोरोना के संक्रमण से कम से कम 126 लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के मामले बढ़कर 4,111 हो गए। इनमें से 315 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया