लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat, Highlights: 'मन की बात' में प्लास्टिक, पर्यटन और लता मंगेशकर पर पीएम मोदी ने आज क्या कहा, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2019 11:48 IST

Open in App

अमेरिका दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए आज एक बार फिर देश को संबोधित किया। दूसरे कार्यकाल में चौथी बार 'मन की बात' कार्यक्रम करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने अमेरिका जाने से पहले ही लता मंगेशकर से बात की थी और उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी थी। प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर से फोन पर अपनी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कार्यक्रम में सुनाई। पीएम मोदी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ई सिगरेट के बारे में गलत धारणा और भ्रांति फैलायी गई है, देश में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है । ऐसे में ई सिगरेट के बारे में कोई गलतफहमी नहीं पाले।

29 Sep, 19 11:49 AM

हमारे त्योहार सामूहिकता की महक भी लाते हैं,सामूहिकता के संस्कार भी। सामूहिक जीवन ही एक नया सामर्थ्य देता है। आइये ! मिलजुल करके उमंग से, उत्साह से, नये सपने,संकल्प के साथ हम त्योहारों को मनाएं। फिर एक बार बहुत-बहुत शुभकामनाएं। धन्यवाद: पीएम मोदी 

29 Sep, 19 11:40 AM

27 सितम्बर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि भारत ने TTCI में बहुत सुधार किया है। आज हमारा रैंक 34 है। अगर हमने और कोशिश की तो आज़ादी के 75 साल आते-आते हम टूरिज्म में दुनिया के प्रमुख स्थानों में अपनी जगह बना लेंगे: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:40 AM

मेरे प्यारे देशवासियो, 15 अगस्त को मैंने लाल किले से कहा था कि 2022 तक आप भारत के 15 स्थानों पर जाएं। कम से कम 15 स्थान और वो भी हो सके तो एक रात, दो रात रुकने वाला कार्यक्रम बनाये। आप हिंदुस्तान को देखेँ, समझें, अनुभव करें: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:39 AM

आपको याद है, कि, 31 अक्टूबर, सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ हम सबका सपना है और उसी निमित्त, हर वर्ष 31 अक्टूबर को, रन फॉर यूनिटी। हिंदुस्तान में उस दिन देश की एकता के लिए हमें दौड़ना है। तो आप अभी से तैयारी शुरू कीजिये: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:38 AM

2 अक्टूबर को 2 किलोमीटर Plogging, पूरे देशभर में ये कार्यक्रम होने वाले हैं | ये कार्यक्रम कैसे करना चाहिए, कार्यक्रम में क्या होता है ये रिपुदमन जी के अनुभव से हमने सुना है: PM

29 Sep, 19 11:35 AM

Ripu Daman जी एक अनोखा प्रयास कर रहें हैं। वे Plogging करते हैं। जब पहली बार मैंने Plogging शब्द सुना तो मेरे लिए भी नया था। भारत में Ripu Daman ने इसको बहुत ही प्रचारित किया है: PM

29 Sep, 19 11:34 AM

मुझे पूरा विश्वास है, आप सब 2 अक्तूबर को Single Use Plastic से मुक्ति के लिए होने वाले अभियान का हिस्सा बनने वाले ही होंगे। अपने तरीक़े से इस अभियान में अपना योगदान दे रहें हैं। लेकिन, हमारे ही देश के एक नौजवान ने, एक बड़ा ही अनोखा अभियान चलाया है: PM

29 Sep, 19 11:34 AM

मेरे प्यारे देशवासियों, भारत ही नहीं आज पूरी दुनिया के लिए ये गर्व का विषय है, कि, आज जब हम गांधी जी की 150वीं जयंकी मना रहे हैं, तो इसके साथ ही, 130 करोड़ देशवासियों ने Single Use Plastic से मुक्त होने का संकल्प लिया है: PM

29 Sep, 19 11:32 AM

मैं एक बार फिर से सिस्टर मरियम थेरेसिया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के लोगों को खास तौर पर हमारे ईसाई भाई-बहनों को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:29 AM

मेरे प्यारे भाइयो बहनो, ये हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारा भारतवर्ष ऐसे असाधारण लोगों की जन्म-भूमि, कर्म-भूमि रहा है, जिन्होंने, अपने लिए नहीं, बल्कि, दूसरों की भलाई के लिए सारा जीवन खपा दिया है: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:28 AM

आपको Fit India तो याद है न? Fit India का मतलब यहां थोड़ा है कि हाथ-पैर सुबह-शाम दो-दो घंटे हम जिम में चले जाएं, तो हो जाएगा। इन सब से भी बचना होता है फिट इंडिया के लिए। मुझे विश्वास है मेरी बात आपको बुरी नहीं लगेगी, जरुर अच्छी लगेगी: प्रधानमंत्री मोदी

29 Sep, 19 11:27 AM

युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। e-cigarette पर प्रतिबन्ध लगाया गया है ताकि नशे का यह नया तरीका हमारे युवा देश को तबाह न कर दे। आइये हम सब मिलकर एक स्वस्थ भारत का निर्माण करें: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:26 AM

आज, मैं आपसे, एक नए विषय पर बात करना चाहता हूं ।आपको पता होगा, कि, हाल ही में भारत में e-cigarette पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। वास्तव में e-cigarette में कई हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं, जिसका, स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जब कोई हमारे आस-पास धूम्रपान करता है, तो हमें इसका पता गंध से ही चल जाता है। परन्तु, e-cigarette के साथ ऐसी बात नहीं है: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:25 AM

मेरे युवा मित्रों, मैं अब जो बात करने जा रहा हूं, वो, सीधा-सीधा आपकी भलाई के लिए कर रहा हूं। हम सभी जानते हैं कि तम्बाकू का नशा, सेहत के लिए, बहुत नुकसानदायक होता है और उसकी लत छोड़ना भी बहुत मुश्किल हो जाता है: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:25 AM

जब किसी व्यक्ति में योग्यता और विनम्रता एक साथ समाहित हो जाए, तो वो फिर, किसका दिल नहीं जीत सकता है। वास्तव में, इस युवा खिलाड़ी ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:24 AM

 

यदि आपने डानिल मेदेवदेव का भाषण नहीं सुन है। तो मैं आप सभी से विशेष रूप से युवाओं से कहूंगा कि उनके इस video को जरुर देखें। हार-जीत कोई मायना नहीं रखता है। जिंदगी जीत जाती है और हमारे यहां तो शास्त्रों में बहुत बढ़िया ढंग से इस बात को कहा गया है: पीएम मोदी 

29 Sep, 19 11:18 AM

मेरे प्यारे देशवासियो, आपको मालूम है ना मैं भी आप ही के जैसा एक सामान्य इंसान हूं। देखिये, इस बार यूएस ओपन में, जीत के, जितने चर्चे थे, उतने ही, runner up #Daniil Medvedev के speech के भी थे: PM 

29 Sep, 19 11:17 AM

देखिये, मेरे युवा साथियों को भी भरोसा है कि देश के प्रधान सेवक को काम बतायेंगे, तो, हो ही जाएगा। मेरे नन्हे से विद्यार्थी मित्र, पहले तो, पत्र लिखने के लिए आपका धन्यवाद। Exam Warriors 2 से 3 बार पढ़ने के लिए, धन्यवाद: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:16 AM

मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे कई जाने-अनजाने लोगों से प्रत्यक्ष-परोक्ष संवाद करके का सौभाग्य मिल जाता है। पिछले दिनों दूर-सुदूर अरुणाचल से एक विद्यार्थी ने अलीना तायंग, मुझे बड़ा अच्छा पत्र भेजा है: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:16 AM

बेटियों की उपलब्धियों के बारे में, सोशल मीडिया में अधिक से अधिक शेयर करें और BharatKiLaxmi हैशटैग यूज करें। जैसे हम सबने मिलकर एक महा-अभियान चलाया था #SelfieWithDaughter। उसी तरह, इस बार हम अभियान चलायें: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:15 AM

क्या इस दिवाली पर भारत की लक्ष्मी के सम्मान के कार्यक्रम हम कर सकते हैं?हमारे आस-पास कई बेटियां बहुएं ऐसी होंगी,जो असाधारण काम कर रही होंगी।कोई शिक्षा,कोई स्वच्छता,स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में जुटी होगीं हमारा समाज, ऐसी बेटियों की सम्मान करे: PM

29 Sep, 19 11:14 AM

त्योहारों का असली आनंद तभी है जब अन्धेरा छठे, अन्धेरा कम हो, उजियाला फैले, हम वहां भी खुशियाँ बांटे, जहां अभाव है, और ये हमारा स्वभाव भी हो: प्रधानमंत्री मोदी

29 Sep, 19 11:12 AM

त्योहारों में परिवार के सब लोग साथ आयेंगे, घर खुशियों से भरे होंगे, लेकिन, आपने देखा होगा कि हमारे आस-पास भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो इन त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं और इसी को तो कहते हैं, 'चिराग तले अन्धेरा': पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:10 AM

नवरात्रि के साथ ही आज से त्योहारों का माहौल फिर एक बार नयी उमंग, नयी ऊर्जा, नया उत्साह, नए संकल्प से भर जाएगा :प्रधानमंत्री मोदी

29 Sep, 19 11:08 AM

आज की मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा। हम सभी हिंदुस्तान वासियों को उनके प्रति बहुत सम्मान है और लगाव है। वो उम्र में हम सभी से बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते हैं। लता दीदी 28 सितंबर को 90 वर्ष की हो रही हैं: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:08 AM

आने वाले दिन त्योहार के हैं। नवरात्रि शुरू हो गया है। नवरात्रि की आप सभी को बधाई: पीएम मोदी

29 Sep, 19 11:06 AM

पीएम मोदी ने अमेरिका जाने से पहले लता मंगेशकर से फोन पर बात की थी। उसी की रिकॉर्डिंग कार्यक्रम में सुनाई गई। लता मंगेशकर का जन्मदिन 28 सितंबर को था।

29 Sep, 19 11:03 AM

पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का लाइव अपडेट, पीएम ने सबसे पहले लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई। यहां सुनें 'मन की बात' कार्यक्रम लाइव..

29 Sep, 19 10:54 AM

पिछले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे महात्मा गांधी की इस वर्ष 150वीं जयंती को भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के दिवस के तौर पर मनाएं। मोदी ने नगर निकायों, गैर सरकारी संगठनों और कॉरपोरेट क्षेत्र से कहा कि वह एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे के दीपावली से पहले उचित निस्तारण के लिए आगे आएं। 

29 Sep, 19 10:51 AM

सुबह 11 बजे से शुरू होगा पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम, पीएम मोदी अमेरिका से शनिवार को लौटे थे।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन