लाइव न्यूज़ :

मालदीव के राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, दिल्ली के लिए हुए रवाना

By भाषा | Updated: November 17, 2018 19:49 IST

प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी का पहला मालदीव दौरा है। इससे पहले 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्रीय मनमोहन सिंह ने हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश की यात्रा की थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने शनिवार को यहां पहुंचे। सोलिह ने आश्चर्यजनक रूप से सितंबर में अब्दुल्ला यमीन को चुनावों में शिकस्त दी थी। 

प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी का पहला मालदीव दौरा है। इससे पहले 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्रीय मनमोहन सिंह ने हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश की यात्रा की थी।

मोदी ने अपने दौरे से पहले कई ट्वीट करके कहा, ‘‘मैं श्रीमान सोलिह के नेतृत्व वाली मालदीव की नई सरकार को मजबूती से साथ मिलकर काम करने की भारत सरकार की इच्छा से अवगत कराउंगा जिससे वह खासकर आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य देखभाल, संपर्क और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में विकास की अपनी प्राथमिकताओं को अंजाम दे सकें।’’ 

उन्होंने कहा कि मालदीव में हुए हालिया चुनाव लोगों की लोकतंत्र, कानून के शासन और समृद्ध भविष्य के लिये साझा अकांक्षा को प्रदर्शित करते हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी इच्छा स्थायी, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव गणराज्य देखने की है।’’ 

मोदी ने सोलिह को हालिया चुनावों में जीत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और मालदीव के बीच मजबूत साझेदारी की जड़ें इतिहास में हैं। हमारे देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं और शांति व समृद्धि के लिये दोनों की साझा अकांक्षा है। हमारी सरकार का समावेशी विकास ‘सबका साथ सबका विकास’ का नजरिया हमारे सभी पड़ोसियों के लिये भी है।’’ 

मोदी ने कहा कि वह मालदीव की नई सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने काम करने की अपनी इच्छा से सोलिह को अवगत कराएंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया