लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार पर संशय के बीच पीएम मोदी ब्राजील रवाना, 13 नवंबर को चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2019 15:10 IST

पीएम नरेंद्र मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील रवाना हुएइस दौरे के दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को ब्राजील रवाना हो गये। शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 13-14 नवम्बर को ब्राजील में होंगे। इस सम्मेलन का विषय 'अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’' है। पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन से इतर 13 नवंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पीएम मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। दौरे में भारत से उद्योगपतियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रह सकता है। प्रधानमंत्री ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के ब्रिक्स नेताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स पांच उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों -- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

ब्राजील रवानगी से पहले कैबिनेट की बैठक

पीएम मोदी ने ब्राजील रवाना होने से पहले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक भी बुलाई। सूत्रों के अनुसार इस पर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात चर्चा हुई। सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा कर दी है और कैबिनेट की बैठक में भी इस पर मुहर लग गई है। राज्यपाल ने एनसीपी को राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने के लिए बुलाया है। एनसीपी को दी गई समयसीमा आज रात 8.30 बजे खत्म हो रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया