लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार की 'मन की बात', कही ये 5 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2019 12:32 IST

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का यह आखिरी मन की बात थी। पीएम मोदी इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद मई के आखिरी सप्ताह में मन की बात करेंगे। पीएम मोदी ने रविवार (24 फरवरी) 53वीं बार मन की बात की।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का यह आखिरी मन की बात थी। पीएम मोदी इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद मई के आखिरी सप्ताह में मन की बात करेंगे। 

पुलवामा हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (24 फरवरी ) को रेडियो पर 'मन की बात' की। पीएम नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर 53वीं बार मन की बात कार्यक्रम किया। मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने अपने इस कायक्रम में पुलवामा हमला, बोर्ड एग्जाम, मोरारजी देसाई और आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का यह आखिरी मन की बात थी। पीएम मोदी इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद मई के आखिरी सप्ताह में मन की बात करेंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मन की बात रविवार को आकाशवाणी पर सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम से पहले ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया था कि आज की मन की बात बेहद ही स्पेशल होगा। आइए जानते हैं इस मन की बात की 5 बड़ी बातें...

मन की बात में पीएम मोदी ने पुलवामा हमले का किया जिक्र 

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि का आज मन भरा हुआ है। 10 दिन पूर्व, भारत-माता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया। पुलवामा के आतंकी हमले में, वीर जवानों की शहादत के बाद देश-भर में लोगों को और लोगों के मन में, आघात और आक्रोश है।  भारत-माता की रक्षा में, अपने प्राण न्योछावर करने वाले, देश के सभी वीर सपूतों को, मैं नमन करता हूँ। यह शहादत, आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें निरन्तर प्रेरित करेगी, हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी। 

नेशनल वार मेमोरिलय पर चर्चा 

पीएम मोदी ने क कहा कि मुझे आश्चर्य भी होता था और पीड़ा भी कि भारत में कोई National War Memorial नहीं था। एक ऐसा मेमोरियल, जहाँ राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शौर्य-गाथाओं को संजो कर रखा जा सके। मैंने निश्चय किया कि देश में, एक ऐसा स्मारक अवश्य होना चाहिये।  

बिरसामुंडा और जमशेद टाटा को दी श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने बिरसामुंडा और जमशेद टाटा को दी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कहा कि जमशेद जी टाटा ने देश को बड़े-बड़े संस्थान दिए हैं। वे जानते थे कि भारत को sci, tech, industry का हब बनाना भविष्य के लिए आवश्यक है। ये उनका ही विजन था जिससे Tata Institute of Science की स्थापना हुई, Tata Steel जैसे कई विश्वस्तरीय संस्थान, उद्योगों की स्थापना हुआ।

उन्होंने कहा कि बिरसामुंडा और जमशेद जी टाटा को श्रद्धांजलि  देने का एक प्रकार से झारखण्ड के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नमन करने जैसा है। आज, अगर हमारे नौजवानों को मार्गदर्शन के लिए किसी प्रेरणादायी व्यक्तित्व की जरुरत है तो वह है भगवान बिरसामुंडा। 

पूर्व पीएम मोरारजी देसाई को किया याद

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी को हुआ था। सहज, शांतिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी, मोरारजी भाई देश के सबसे अनुशासित नेताओं में से थे। उन्होंने बताया कि मोरार जी देसाई ने उस कठिन समय में भारत का कुशल नेतृत्व किया, जब देश के लोकतान्त्रिक ताने-बाने को खतरा था। इसके लिए हमारी आने वाली पीढ़ियां भी उनकी आभारी रहेंगी। मोरारजी देसाई ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के खिलाफ आन्दोलन में खुद को झोंक दिया। 

पद्म अवॉर्ड पाने वालों का जिक्र 

पीएम मोदी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी पद्म अवॉर्ड को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता थी आज हम एक न्यू इंडिया की ओर अग्रसर हैं। बता दें कि इस साल पद्म अवॉर्ड दैतारी नायक, अब्दुल गफूर खत्री, मदुरै चिन्ना पिल्लई, जमुना टुडू, मुक्ताबेन पंकजकुमार दगली, चक्षु महिला सेवाकुन्ज, राजकुमारी देवी को दिया गया। 

लोकसभा चुनाव का जिक्र 

पीएम मोदी ने कहा किचुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। अगले दो महीने, हम सभी चुनाव की गहमा-गहमी में व्यस्त होगें। मैं स्वयं भी इस चुनाव में एक प्रत्याशी रहूंगा । स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए अगली मन की बात मई महीने के आखरी रविवार को होगी। 

टॅग्स :मन की बातलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया