लाइव न्यूज़ :

बल्ला कांड: विधायक आकाश विजयवर्गीय से नाराज बताए जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी, हो सकती है कार्रवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 2, 2019 18:46 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी के साथ की गई क्रिकेट के बल्ले से मारपीट मामले को लेकर उनकी मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है.

Open in App

मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम अधिकारी के साथ क्रिकेट के बैट से विधायक आकाश विजयर्गीय द्वारा की गई मारपीट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाराज नजर आए. इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिन पहले ही प्रदेश संगठन से बुलाई थी. मोदी की नाराजगी और संगठन की रिपोर्ट के बाद अब यह माना जा रहा है कि आकाश पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. वहीं प्रदेश संगठन के कुछ पदाधिकारी भी इस घटना को लेकर नाराज नजर आ रहे थे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी के साथ की गई क्रिकेट के बल्ले से मारपीट मामले को लेकर आकाश की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है. भाजपा संगठन इस घटना को लेकर नाराज नजर आने लगा हैं. इसके चलते आज दिल्ली में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जताई और साफ कहा कि बेटा किसी का भी हो ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए. इतना ही नहीं आकाश की रिहाई पर जश्न मनाने वाले उनके समर्थकों को भी मोदी ने पार्टी से निकालने की बात कही. मोदी के इस कथन के बाद आकाश पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा तेज हो गई है.

प्रदेश उपाध्यक्ष पहले ही कार्रवाई करने की कह चुके थे बात

विधायक आकाश द्वारा की गई अधिकारी की पिटाई को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया रविवार को ही इस बात के संकेत दे चुके थे कि संगठन उन पर कार्रवाई कर सकता है. पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को जबलपुर में हुई बैठक के दौरान भदौरिया ने कहा था कि आकाश की नीयत भले ही सही रही हो, मगर जिस तरह से नगर निगम अधिकारी के खिलाफ हिंसक हमला किया गया, वह सही नहीं है.उन्होंने कहा था कि आकाश मामले को लेकर पार्टी फोरम पर बात होगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

वहीं विधायक और पूर्व महापौर ने कृष्णा गौर का भी रविवार को ही इसे लेकर बयान आया था कि मेरे महापौर के कार्यकाल में भी कई अवसर ऐसे आए, मगर हमसे जनप्रतिनिधयों ने आकर चर्चा की फिर अधिकारियों के बीच बैठकर हमने मामलों को सुलझाया. उनका कहना था कि महापौर और जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों के साथ ऐसे मामलों में बैठक कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए. अगर ऐसा इंदौर में होता तो शायद यह घटना घटित नहीं होती.

शाह ने बुलाई थी रिपोर्ट

आकाश विजयवर्गीय मामले को राष्ट्रीय संगठन भी पहले ही दिन से गंभीरता से ले रहा था. अमित शाह ने खुद प्रदेश संगठन से इस मामले को लेकर रिपोर्ट बुलाई थी. प्रदेश संगठन की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंची इसके बाद आज संसदीय दल की बैठक में उनकी नाराजगी दिखाई दी.

नेता पुत्रों द्वारा लगातार की जा रही घटनाओं से चिंतित है संगठन

मध्यप्रदेश में लगातार नेता पुत्रों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन चिंतित हुआ है. केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल, उनके भाई विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू पटेल , विधायक कमल पटेल के बेटे संदीप और फिर कैलाश विजयर्गीय के बेटे द्वारा हाल ही के माहों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया गया, जिससे संगठन नाराज चल रहा था. प्रबल और मोनू पटेल ने अपने साथियों के साथ गोटेगांव में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था. जबकि संदीप पटेल ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक पदाधिकारी को धमकी दी थी. इसके बाद आकाश विजयवर्गीय ने हाल ही में नगर निगम अधिकारी के क्रिकेट के बल्ले से पिटाई कर दी थी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया