महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद PM मोदी ने किया संबोधित, कही ये बात
By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 17:04 IST2019-10-24T16:48:35+5:302019-10-24T17:04:16+5:30
महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद PM मोदी ने कहा 'देश में इस समय त्योहार का वातावरण है। उत्साह, उमंग का माहौल है। आप सब दीपावली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे। इस अवसर पर आप सभी से मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है।

PM मोदी ने कहा 'एक लक्ष्मी अपने घर में सुख और समृद्धि लाती है।
महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा 'देश में इस समय त्योहार का वातावरण है। उत्साह, उमंग का माहौल है। आप सब दीपावली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे। इस अवसर पर आप सभी से मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है। आप कार्यकर्ताओं से मिलकर मेरा उत्साह भी बढ़ जाता है।'
उन्होंने कहा 'एक लक्ष्मी अपने घर में सुख और समृद्धि लाती है। ये दिवाली भारत की लक्ष्मियों के नाम करें, ढूढें अपने आसपास होनहार कहानियां और सोशल मीडिया पर #BharatKiLaxmi के साथ शेयर करें'
LIVE: PM Shri @narendramodi interacts with Party Karyakartas from Varanasi. #DeepotsavKaryakartaSamvaadhttps://t.co/7TNdRdUC0h
— BJP (@BJP4India) October 24, 2019