लाइव न्यूज़ :

गार्ड ऑफ ऑनर देते वक्त गिर गया जवान, पीएम मोदी ने हाल पूछ कहा- सेहत का ध्यान रखो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 16:40 IST

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया गया, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वहां पर मौजूद रहे।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जून: सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। ये भारत की उनकी पहली यात्रा है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया गया, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वहां पर मौजूद रहे। लेकिन इस स्वागत के दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि हर कोई आश्चर्यचकित रह गया है।

दरअसल जिस वक्त  राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक जवान गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया। वहीं, जब ये कार्यक्रम समाप्त हुआ और फार चले गए उसके बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवान का हालचाल जानने उसके पास पहुंचे।

मोदी ने जवान के पास जाकर उसका तबियत के बारे में पूछा और कहा कि वह अपनी सेहत का खयाल रखें, प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कुछ मिनट जवान के पास रुकने के बाद मोदी अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए। पीएम का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की जा रही है। 

गौरबतल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फार की बैठक के बाद दोनों देशों ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही भारत ने सेशल्स को समुद्री सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिये 10 करोड़ डालर कर्ज देने की घोषणा की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया