लाइव न्यूज़ :

मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो रेल सेवा का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 11.2 किमी लंबा रेलमार्ग

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2018 10:43 IST

इस मेट्रो रेल का केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के सिटी पार्क स्टेशन से उद्घाटन किया गया।

Open in App

नई दिल्ली 24 जूनः दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन (इंद्रलोक-कीर्तिनगर) में मुंडका से बहादुरगढ़ तक के विस्तार खंड पर आज से मेट्रो रेल सेवा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया और आमजन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली मेट्रो के इस नए खंड के शुरू होने पर हरियाणा और दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो से जुड़े बहादुरगढ़ को देखना एक हर्ष का विषय है। हरियाणा में मेट्रो सेवा से गुरुग्राम और फरीदाबाद के जुड़ने के बाद यह तीसरा स्थान है। वहीं, आपको बता दें, यह मेट्रो का 11.2 किमी लंबा रेलमार्ग है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो पड़ोसी राज्य हरियाणा में फरीदाबाद (वॉयलट लाइन) और गुरुग्राम (यलो लाइन) के बाद तीसरे शहर बहादुरगढ़ में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। 

इस मेट्रो रेल का केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के सिटी पार्क स्टेशन से उद्घाटन किया गया। इसके बाद इस खंड पर शाम 4 बजे से जनता के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि बहादुरगढ़ सिटी पार्क से मुंडका तक सात मेट्रो स्टेशन हैं। इसके साथ ही ग्रीन लाइन का विस्तार इंद्रलोक से मुंडका तक हो जाएगा। इस लाइन पर आठ मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल सेवा मुहैया कराने के लिये 20 मेट्रो रेल फेरे लगाएंगी। मेट्रो रेल का यह खंड पूरी तरह से एलेवेटिड है और इस पर यात्री इंद्रलोक से 50 मिनट में बहादुरगढ़ सिटी पार्क पहुंच सकेंगे।  इस खंड के शुरू हो जाने से दि‍ल्‍ली मेट्रो के मार्ग का विस्‍तार 208 मेट्रो स्‍टेशनों के साथ 288 किमी हो गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनमनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह