PM Modi In Nigeria: नाइजीरिया में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात; वीडियो में दिखा नजारा

By अंजली चौहान | Updated: November 17, 2024 08:48 IST2024-11-17T08:48:41+5:302024-11-17T08:48:58+5:30

PM Modi In Nigeria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे।

PM Narendra Modi In Nigeria received grand welcome in NRI video viral | PM Modi In Nigeria: नाइजीरिया में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात; वीडियो में दिखा नजारा

PM Modi In Nigeria: नाइजीरिया में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात; वीडियो में दिखा नजारा

PM Modi In Nigeria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नाइजीरिया दौरे पर हैं। जहां पहुंचते ही उनका इतना भव्य स्वागत हुआ कि पीएम गदगद हो गए। रविवार, 17 नवंबर को पीएम नाइजीरिया धरती पर उतरे और उनका नाइजीरियन सरकार समेत प्रवासी भारतीयों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे और पीएम से मिलने के लिए बेताब थे। 

प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए सुंदर पोस्ट साझा किया गया। जिसमें पीएम ने नाइजीरिया में भारतीय प्रवासियों द्वारा अपने स्वागत की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि यह "दिल छू लेने वाला" था। उन्होंने कहा, "नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को इतना गर्मजोशीपूर्ण और जीवंत स्वागत करते हुए देखकर हार्दिक खुशी हुई!" पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नाइजीरिया में मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की।

गौरतलब है कि यह 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र की यह उनकी पहली यात्रा है। वे नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इसके बाद वे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया सहित तीन देशों की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के लिए भारत से रवाना हुए थे।

नाइजीरिया पीएम की तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा में पहला पड़ाव है जहां दोनों देशों के प्रमुख का उद्देश्य रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। 16 से 17 नवंबर तक नाइजीरिया की अपनी यात्रा के बाद, पीएम मोदी जी -20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील जाएंगे। पीएम मोदी का अंतिम गंतव्य गुयाना है। भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी की पहली यात्रा को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। 

Web Title: PM Narendra Modi In Nigeria received grand welcome in NRI video viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे