लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने की गणपति की पूजा, मेक इन इंडिया के तहत बने पहले मेट्रो कोच का किया उद्घाटन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 12:14 IST

प्रधानमंत्री बनडोंगरी मेट्रो स्टेशन, कांदिवली पूर्व का उद्घाटन करेंगे। उनके हाथों अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह मेक इन इंडिया के अंतर्गत पहला मेट्रो कोच है। प्रधानमंत्री महा मुंबई मेट्रो के लिए ब्रांड विजन दस्तावेज भी जारी करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुंबई में तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखेंगे। तीनों लाइनें शहर के मेट्रो नेटवर्क में 42 किमी से अधिक दूरी जोड़ेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (07 सितंबर) को महाराष्ट्र पहुंचे। गणेश चतुर्थी के मौके पर पीएम मोदी ने यहां  गणपति की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया। यह मेक इन इंडिया के अंतर्गत पहला मेट्रो कोच है। 

इसके अलावा वो मेट्रो लाइन का भूमिपूजन व स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी औरंगाबांद में उज्जवला योजना का 8 करोड़वां कनेक्शन जारी करेंगे।  प्रधानमंत्री कल मुंबई में तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखेंगे। 

तीनों लाइनें शहर के मेट्रो नेटवर्क में 42 किमी से अधिक दूरी जोड़ेगी। तीन लाइनों में 9.2 किमी लंबी गायमुख से शिवाजी चौक (मीरा रोड) मेट्रो-10 लाइन, 12.7 किमी लंबी वड़ाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स मेट्रो-11 लाइन और 20.7 किमी लंबी कल्याण से तलोजा मेट्रो-12 लाइन शामिल हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री अत्याधुनिक मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखेंगे। 32 मंजिला यह केंद्र 340 किमी की 14 मेट्रो लाइनों का संचालन और नियंत्रण करेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री बनडोंगरी मेट्रो स्टेशन, कांदिवली पूर्व का उद्घाटन करेंगे।  अ

प्रधानमंत्री महा मुंबई मेट्रो के लिए ब्रांड विजन दस्तावेज भी जारी करेंगे।  इसके बाद मोदी औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे। जहां वे सेंद्रा में उज्जवला योजना का आठ करोड़वां कनेक्शन जारी करेंगे। इसके साथ ही आठ करोड़ गरीब परिवारों की रसोई तक गैस पहुंचाकर धुंआ मुक्त करने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे