लाइव न्यूज़ :

'ऊं नम: शिवाय...', इटली में पीएम मोदी के सामने जब गूंजा संस्कृत श्लोक, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2021 17:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे हैं। वहां उन्होंने शुक्रवार को भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह इटली की राजधानी रोम पहुंचे।जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंंत्री मोदी, इसके बाद ब्रिटेन के ग्लासगो जाएंगे।रोम में पियाजा गांधी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पीएम मोदी ने चढ़ाए फूल, भारतीय लोगों से भी की मुलाकात।

रोम: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात की। पीएम ने रोम के पियाजा गांधी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद वहां जमा हुए भारतीय समुदाय के लोगों से उन्होंने मुलाकात की।

इस दौरान एक महिला संस्कृत के श्लोक भी पढ़ते नजर आई जिसका साथ पीएम मोदी ने भी दिया। इस दौरान 'जय श्री राम' के नार भी लगे। पियाजा गांधी में जमा हुए लोगों में गुजरात के भी लोग शामिल थे जिनसे पीएम ने गुजराती में बात की। साथ ही मोदी-मोदी के नारे भी खूब लगे। देखें वीडियो...

इससे पहले पीएम मोदी शुक्रवार सुबह इटली पहुंचे। वे यहां कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को पटरी पर लाने, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। 

पीएम मोदी ने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंच गया हूं। मैं रोम की इस यात्रा के जरिए अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं।’

भारत से रवाना होने से पहले गुरुवार को जारी एक बयान में पीएम मोदी ने कहा था कि वह इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के आमंत्रण पर 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी की यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आमंत्रण पर एक और दो नवंबर को ब्रिटेन के ग्लासगो में रहेंगे। ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन होना है, जिसमें पीएम मोदी हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइटलीG20
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू