लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस को झूठे वादों की जनता ने दी सजा, आज 100 सांसद भी नहीं', अररिया में PM मोदी ने कहा-बिहार ने जंगलराज व डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकारा

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2020 12:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपनी सभा में कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। PM नरेंद्र मोदी की बिहार में मंगलवार को कुल दो सभाएं हैं।

पटना: बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच तीसरे चंरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में मंगलवार को कुल दो सभाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहले अररिया के फारबिसगंज में सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां कहा कि बिहार के लोगों ने 'डबल युवराजों' को नकार दिया है और फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।  

जनसभा संबोधित करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था। इनके लिए चुनाव का मतलब था- चारों तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपनी सभा में कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है। जब कोरोना की वजह से दुनिया में हड़कंप मचा है लेकिन बिहार के लोग उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं, ऐसे में लोगों को विचार करना चाहिए। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को ऐसी परिस्थिति में चुनाव कराने पर बधाई दी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है