लाइव न्यूज़ :

जब धोती और हाफ शर्ट पहनकर पीएम मोदी ने किया चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: October 11, 2019 20:53 IST

इस मौके पर पीएम मोदी ने तमिलनाडु की पारंपरिक ‘करायी वेष्टि’ (हरे रंग के किनारे वाली धोती), अंगवस्त्रम’ और आधे बाजू की सफेद कमीज पहनी थी। उन्होंने जिनपिंग से हाथ मिलाया और अभिवादन किया।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान में चीनी राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदीपीएम मोदी ने तमिलनाडु की पारंपरिक ‘करायी वेष्टि’, अंगवस्त्रम’ और आधे बाजू की सफेद कमीज पहनी थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामल्लापुरम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत तमिलनाडु की पारपंरिक वेशभूषा ‘वेष्टि’ (धोती) पहनकर किया जिसकी प्रशंसा पट्टाली मक्कल कच्ची और अन्य ने भी की। जिनपिंग से पहले ही हेलीकॉप्टर के जरिये मामल्लापुरम पहुंचे मोदी ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत अर्जुन तपोस्थली स्मारक के पास किया। 

इस मौके पर उन्होंने तमिलनाडु की पारंपरिक ‘करायी वेष्टि’ (हरे रंग के किनारे वाली धोती), अंगवस्त्रम’ और आधे बाजू की सफेद कमीज पहनी थी। उन्होंने जिनपिंग से हाथ मिलाया और अभिवादन किया। इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति ने पूरे बाजू की कमीज और काले रंग का पैंट पहना था। 

पट्टाली मक्कल कच्ची के संस्थापक एस रामदास ने कहा कि प्रधानमंत्री को तमिलों के पारंपरिक परिधान वेष्टि में देखना हर्ष का विषय है। उन्होंने ट्वीट किया, 'दुनिया को तमिल संस्कृति को जानने दो।' 

कर्नाटक के संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान किया है। वह तमिल लोगों की वेशभूषा में टहलते हुए बहुत ही सहज दिख रहे थे। बाद में मोदी, चीनी राष्ट्रपति से बातचीत करते हुए रथ स्मारक गए और उन्होंने विदेशी मेहमान को नारियल पानी पीने को दिया। 

दोनों ने इसके स्वास्थ्य लाभ को देखते इसे हुए पिया। इससे पहले चिनफिंग का स्वागत तमिलनाडु के लोक नर्तकों और भरतनाट्यम कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर किया। रास्ते में कतारबद्ध खड़े बच्चों ने भारत-चीन के झंडों को हाथ में लेकर उनका अभिवादन किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगचीनतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया