प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिशन यूपी पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी रायबरेली के बाद प्रयागराज में जनता को संबोधन किया। प्रयागराज के अंदावा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जितना काला है उतना ही वर्तमान कलंकित है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज एक ऐसी जगह है जिसे उत्तर प्रदेश में 'न्याय का मंदिर' भी कहा जा सकता है। पीएम मोदी ने कहहमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह प्रवृत्ति रही है। इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओँ को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है। जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है। ये उनकी राजशाही सोच है जो उन्हें निष्पक्ष संस्थाओं को बर्बाद करने को उकसाती रहती है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में 2019 के कुंभ मेला के लिए अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया। कांग्रेस ने हमेशा से ही खुद को न्यायपालिका और देश से भी अपने आप को भी ऊपर माना है।
जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने...
- भारत किस प्रकार बदल रहा है, नया भारत कैसे पौराणिकता और आधुनिकता को समेट रहा है, उसकी झलक अर्धकुंभ में मिलने वाली है। मेरा आप सभी प्रयागवासियों से आग्रह है कि हम आधुनिकता से अध्यात्म को, विकास से विश्वास को और सहूलियत से श्रद्धा को जोड़कर कुंभ को सफलतम आयोजन बनाएं।
- इस बात को प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि कांग्रेस को न्याय-पालिका क्यों पसंद नहीं है ? यूपी के लोग वो दिन याद करें जब इस पार्टी की सर्वोच्च नेता द्वारा यहां जनमत को अपमानित करने काम किया गया था ? क्या ये लोकतंत्र का अपमान नहीं था ?
पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.वह यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 232 के पुनर्निर्मित 133 किलोमीटर के रायबरेली मार्ग को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह मार्ग बुंदेलखंड, चित्रकूट, लखनऊ और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।