लाइव न्यूज़ :

PM मोदी को मिला कांग्रेस विधायक साथ, कोरोना महामारी के खिलाफ दिया जलाने वाले संदेश का किया समर्थन

By भाषा | Updated: April 5, 2020 18:45 IST

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि प्रवीण पाठक ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता के जरिए कहा है कि यही एकता प्रदर्शित करने का समय है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने दीप जलाने का आग्रह किया। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम होना चाहिए।

ग्वालियर:  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए 'दिया जलाने' के आह्वान का समर्थन किया है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि प्रवीण पाठक ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता के जरिए कहा है कि यही एकता प्रदर्शित करने का समय है।

नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन बार के विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह को हराकर पहली बार विधायक बने पाठक ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो संदेश अपलोड करके कहा, ''लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने नाते देश के मुखिया की अपील के सम्मान में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए एक दीप जरूर जलाएं।

राष्ट्र प्रथम होना चाहिए, जीवन में उसके उपरांत, कुछ और उसके बाद।'' इसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की एक पंक्ति, आओ फिर से दिया जलाएं लिखी है।

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने कहा, ''यह देश की एकता की बात है और हर मामले को राजनीति की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।.... (मैंने) देश के मुखिया यानि प्रधानमंत्री का समर्थन किया है, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं और इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां