लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने किया दावा, कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने नया राफेल करार तैयार करवाया

By भाषा | Updated: March 8, 2019 20:53 IST

कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि एक अंग्रेजी के दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में दिखाया गया है कि "मोदी ने बातचीत करने वाली टीम की अनदेखी कर एक नया अनुबंध तैयार किया। मोदी का उद्देश्य अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये सौंपना था।" 

Open in App

राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फ्रांस से लड़ाकू विमान खरीदने के लिये नया करार तैयार करने, वार्ताकारों की आधिकारिक टीम को किनारे करने और अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां रैली की और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे में लड़ाकू विमान बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को नजरअंदाज किया। 

कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि एक अंग्रेजी के दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में दिखाया गया है कि "मोदी ने बातचीत करने वाली टीम की अनदेखी कर एक नया अनुबंध तैयार किया। मोदी का उद्देश्य अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये सौंपना था।" 

ओडिशा में एचएएल की इकाई का जिक्र करते हुए गांधी ने यहां कहा कि मिग और सुखोई लड़ाकू विमानों के इंजन सनबेडा में संयंत्र में बनाए गए थे। देश और मुख्य रूप से ओडिशा के युवाओं ने इस यूनिट के जरिए इसकी रक्षा में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, "लेकिन राष्ट्रवाद और देशभक्ति की बात करने वाले मोदी ने वायुसेना का पैसा अनिल अंबानी को खैरात में दे दिया। उन्होंने कहा, "यही सच्चाई है, मोदीजी ने एचएएल से राफेल छीनकर हजारों युवाओं को नौकरियों से वंचित कर दिया।" 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से बातचीत करते हुए गांधी ने उनसे जीवन के हर क्षेत्र में ‘‘स्थान’’ बनाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया क्योंकि देश प्रभावी और बराबर भागीदारी के बगैर प्रगति नहीं कर सकता है।

उन्होंने एक महिला प्रतिनिधि के सवाल पर कहा, ‘‘आपको अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष करना चाहिए और खुद को किसी पुरुष से कम नहीं मानना चाहिए। महिलाओं को उचित स्थान पाने के लिए संघर्ष करना चाहिए, चाहे वह विधानसभा हो, लोकसभा हो या व्यवसाय का क्षेत्र।’’ उन्होंने पुरुषों से कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान सुरक्षित करने के लिए काम करें।

गांधी ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक राजनीति में हिस्सा लेना चाहिए । उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि किस तरह से कुछ राज्यों में पंचायती राज संस्थानों में आरक्षण से महिलाओं को लाभ मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख जताया कि ओडिशा में केवल दो महिला मंत्री हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह