लाइव न्यूज़ :

बनारस से पीएम मोदी ने 'काशी महाकाल एक्सप्रेस' को दिखाई हरी झंडी, जानें किराया, टिकट बुकिंग, समय, पैकेज 

By धीरज पाल | Updated: February 16, 2020 14:37 IST

काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में दिन चलेगी। जो इंदौर से वाराणसी तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर (82403/ 04) ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। यह लखनऊ, कानपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी।

बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। तीन ज्योतिर्लिंगों से होकर गुजरने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। महाकाल एक्सप्रेस देश की तीसरी तेजस ट्रेन होगी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यानाथ समेत कई दिग्गज मौजूद थे। 

इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की है। इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि रेलवे द्वारा भगवान शिव के तीन ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ को कनेक्ट करने वाली "काशी महाकाल एक्सप्रेस" शुरू की जा रही है। यह ट्रेन कई सुविधाओं से लैस होगी। आम यात्रियों के लिये यह ट्रेन 20 फरवरी से शुरू होगी। ऐसे में आइए जानते हैं ट्रेन का किराया, टिकट बुकिंग, समय, पैकेज से संबंधित सभी जानकारियां।

काशी महाकाल एक्सप्रेस का रूट व टाइमिंग  

काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में दिन चलेगी। जो इंदौर से वाराणसी तक चलेगी। यह ट्रेन तीर्थयात्रियों की सविधा के लिए बनाया गया है। महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओमकारेश्वर तक पहुंचने में मदद करेगी। इस AC ट्रेन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगी। अगर रूट की बात करें तो महाकाल एक्सप्रेस (82401/02) ट्रेन हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और गुरुवार) चलेगी। जो वाराणसी इंदौर वाया लखनऊ होते हुए जाएगी। यह लखनऊ, कानपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी।

वहीं, वाराणसी इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर (82403/ 04) ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। वाराणसी से यह रविवार को चलेगी और इलाहाबाद, कानपुर, बीना, संत हिरदारामनगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी।

ट्रेन तीर्थयात्रियों को काशी, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, भोपाल, सांची, उज्जैन, भिम्बेटका, अयोध्या व प्रयाग के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

महाकाल एक्सप्रेस की सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेन आईआरसीटीसी की पहली ओवरनाइट ट्रेन है। इस ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी खाना, बेडरोल, हाउलसकीपिंग सर्विस मिलेगी। इसके अलावा इसमें यात्रा के दौरान यात्रियों का कांम्पलिमेंट्री ट्रेवल इंश्योरेंस भी होगा। 

टिकट बुकिंग व किराया

महाकाल एक्सप्रेस के लिए टिकट ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अगर आप तत्काल रिजर्वेशन कराना चाहेत हैं तो इसके लिए स्टेशन के IRCTC विंडो पर जाना होगा। गाड़ी छूटने से एक घंटे पहले विंडो खुलेगी जो ट्रेन के छूटने से 5 मिनट पहले तक खुली रहेगी।  बताया जा रहा है कि महाकाल एक्सप्रेस का किराया हमसफर एक्सप्रेस से 7 से 10 फीसदी तक ज्यादा किराया हो सकता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन