मोदी के नए मंत्री कार्यभार संभालते ही एक्शन में, किसान, छोटे व्यापारियों से लेकर शहीद के बच्चों के लिए बढ़ाई स्कॉलरशिप
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 20:31 IST2019-05-31T10:14:45+5:302019-05-31T20:31:41+5:30

मोदी के नए मंत्री कार्यभार संभालते ही एक्शन में, किसान, छोटे व्यापारियों से लेकर शहीद के बच्चों के लिए बढ़ाई स्कॉलरशिप
मोदी सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद कई फैसले लिए गए हैं। जिसमें 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' , प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजान, छोटे व्यापारियों के पेंशन योजना शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति के तहत लड़कों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है और लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2250 रुपये से बढ़कार 3000 रुपये कर दी गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों को हर साल 3000 रुपये की पेंशन, 60 साल पूरे होने पर 3000 रुपया मासिक पेंशन प्राप्ति होगी। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पशुओं का टीकाकरण कराएगी केंद्र सरकार। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में बताया छोटे व्यापारियों के लिए मोदी सरकार की पेंशन योजना भी है।
30 मई को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी सहित कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 24 कैबिनेट 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। शुक्रवार को सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों के मंत्रालयों का आवंटन हुआ। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है।
LIVE
31 May, 19 : 08:25 PM
5 जुलाई को सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी है कि 5 जुलाई को सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। 17 जून से 26 जुलाई तक संसद का सत्र चलेगा। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था।
Union Minister Prakash Javadekar: Union Budget will be presented on July 5 https://t.co/48QsaRt478
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 08:12 PM
मोदी सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद लिए गए ये अहम फैसले
- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों को हर साल 3000 रुपये की पेंशन, 60 साल पूरे होने पर 3000 रुपया मासिक पेंशन प्राप्ति होगी।
- सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पशुओं का टीकाकरण कराएगी केंद्र सरकार।
- प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में बताया छोटे व्यापारियों के लिए मोदी सरकार की पेंशन योजना भी है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति के तहत लड़कों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है और लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2250 रुपये से बढ़कार 3000 रुपये कर दी गई है।
31 May, 19 : 07:47 PM
कैबिनेट की पहली बैठक के बाद पीएम किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ा गया
कैबिनेट की पहली बैठक के बाद पीएम किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ा गया है। जिसके बाद अब 15 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। पहले 12 करोड़ किसानों को इसका फायदा होता था। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।
Union Cabinet has approved a new Central Sector Scheme, Pradhan Mantri Kisan Pension Yojana. It's a voluntary & contributory pension scheme for small&marginal farmers across the country.Central Govt will contribute to the pension fund in equal amount as contributed by the farmer. https://t.co/zjbUDnlD6A
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 07:03 PM
मोदी कैबिनेट की पबली बैठक खत्न हो गई
मोदी कैबिनेट की पबली बैठक खत्न हो गई है। शाम 7.30 कैबिनेट के फसलों पर जानकारी दी जाएगी।
Delhi: Visuals of Union Ministers Ravi Shankar Prasad, Mukhtar Abbas Naqvi and Giriraj Singh after Cabinet meeting. #UnionCabinetpic.twitter.com/KgVydlK8UQ
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 06:36 PM
जारी है नई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक
जारी है नई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, देखें वीडियो
#WATCH Prime Minister Narendra Modi chairs the first #UnionCabinet meeting of his second term. pic.twitter.com/nhKFEIDnfj
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 06:04 PM
पीएमओ में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर पीएम मोदी ने शुरू किया काम
देखिए, पीएमओ में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया काम।
#WATCH First decision of PM Narendra Modi on assuming his office is approval to a major change in the ‘Prime Minister’s Scholarship Scheme’ under the National Defence Fund. pic.twitter.com/UcmrFpGzhN
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:48 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाला कार्यभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाला कार्यभार
31 May, 19 : 05:47 PM
मोदी कैबिनेट का पहला फैसला, शहीद के बच्चों के लिए बढ़ाई स्कॉलरशिप
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है।
लड़कों के लिए 2000 से 2500
लड़कियों के लिए 2250 से 3000
Prime Minister Narendra Modi has approved the following changes: Rates of scholarship have been increased from Rs. 2000 per month to Rs. 2500 per month for boys and from Rs. 2250 per month to Rs. 3000 per month for girls. (1/2) https://t.co/hEXo2n8z0z
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:33 PM
स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे
स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंच चुके हैं।
Delhi: Rajnath Singh, Smriti Irani and Arvind Sawant arrive for the #UnionCabinet meeting. pic.twitter.com/1tuJoJRHHZ
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:28 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कैबिनेट बैठक लिए पहुंच चुकी हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कैबिनेट बैठक लिए पहुंच चुकी हैं।
Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman and MoS PMO Dr Jitendra Singh arrive for the #UnionCabinet meeting. pic.twitter.com/KSnfkLPaV7
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:25 PM
मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे
मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह, और धर्मेंद्र प्रधान भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंच चुके हैं।
Delhi: Union Ministers Mukhtar Abbas Naqvi, Dharmendra Pradhan, and Giriraj Singh arrive for the #UnionCabinet meeting. pic.twitter.com/5VWFEIhYbh
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:24 PM
कैबिनेट की बैठक के लिए पहुंचे पीएम मोदी
दिल्लीः कैबिनेट की बैठक के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे चुके हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives for the #UnionCabinet meeting. pic.twitter.com/PGFJ3VS8ge
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:10 PM
कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
कैबिनेट बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे चुके हैं। बैठक थोड़े देर में शुरू होने वाली है।
Delhi: Amit Shah arrives for the #UnionCabinet meeting. pic.twitter.com/AZ8mc7naZA
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 05:00 PM
रामविलास पासवान ने संभाला उपभोक्ता, खाद्य और जनवितरण मामलों के मंत्रालय का कार्यभार
रामविलास पासवान ने संभाला उपभोक्ता, खाद्य और जनवितरण मामलों के मंत्रालय का कार्यभार।
Delhi: Ram Vilas Paswan takes charge as the Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution. #UnionCabinetpic.twitter.com/zy3frq5O29
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 04:58 PM
मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का कार्यभार संभाला।
मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का कार्यभार संभाला।
Mukhtar Abbas Naqvi takes charge as the Union Minister for Minority Affairs, in New Delhi. #UnionCabinetpic.twitter.com/rVXmBe4xN7
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 04:58 PM
प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।
प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।
Delhi: Prakash Javadekar takes charge as Minister of Information and Broadcasting. #UnionCabinetpic.twitter.com/nkaIA29BKU
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 04:54 PM
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संभाला पीएमओ के राज्यमंत्री का कार्यभार।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संभाला पीएमओ के राज्यमंत्री का कार्यभार।
Delhi: Dr. Jitendra Singh takes charge as the Minister of State, Prime Minister's Office. #UnionCabinetpic.twitter.com/5FDIQ0YaPe
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 03:42 PM
गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार संभाला
Gajendra Singh Shekhawat takes charge as the Minister for Jal Shakti, at Shram Shakti Bhavan, in New Delhi. pic.twitter.com/HOxJ937jPg
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 03:41 PM
दिल्ली: रमेश पोखरियाल निशंक ने मानव संसाधन मंत्रालय का कार्यभार संभाला
Delhi: Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’ takes charge as Minister of Human Resource Development. #UnionCabinetpic.twitter.com/9KF9JX6E8c
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 03:28 PM
निर्मला सीतारमण ने वित्ती मंत्री के तौर संभाला कार्यभार
Nirmala Sitharaman takes charge as Minister of Finance and Corporate Affairs. #UnionCabinetpic.twitter.com/JU8lnvIan6
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 03:23 PM
यहां देखिए किसे मिला और कौन सा मंत्रालय- पूरी लिस्ट देखें
31 May, 19 : 02:00 PM
रमेश पोखरियाल को मिला मानव संसाधन विकास मंत्रालय
उत्तराखण्ड की हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे रमेश पोखरियाल 'निशंक' को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है।
Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’ to be the Minister of Human Resource Development and Arjun Munda has been appointed as Minister of Tribal Affairs. (File pics) pic.twitter.com/2HG88dfUm7
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:56 PM
पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए

General (Retd) VK Singh to be the MoS in the Ministry of Road Transport & Highways, Ramdas Athwale to be the MoS in the Ministry of Social Justice & Empowerment, Anurag Thakur to be the MoS in the Ministry of Finance and Ministry of Corporate Affairs. pic.twitter.com/dyxxIu19Rc
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:48 PM
पशुपालन मंत्रालय मिलने पर बोले गिरिराज सिंह, 'मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निभाऊंगा'
बिहार के बेगूसराय से कन्हैया कुमार को भारी अंतर से चुनाव हराकर लोकसभा पहुंचे गिरिराज सिंह को नरेंद्र मोदी सरकार में पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
Giriraj Singh on being appointed as Minister of Animal Husbandry, Dairying & Fisheries: Whatever responsibility I have been given I will work to take it forward in PM's road map. I have already managed this portfolio in Bihar then I will like working in this portfolio once again. pic.twitter.com/i5sGEpcYGD
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:46 PM
नई नरेंद्र मोदी सरकार में प्रताप चंद्र सारंगी को छोटे, मझले और कुटिर उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है
प्रताप चंद्र सारंगी को लघु, छोटे और मझोले उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
Pratap Chandra Sarangi to be the MoS in the Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises and Ministry of Animal Husbandry, Dairying & Fisheries. Babul Supriyo to be MoS in the Ministry of Environment, Forest & Climate Change. https://t.co/Q5B7eQ9KpO
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:29 PM
किरेन रिजीजू ये खेल और युवा कार्य राज्यमंत्री होंगे । इसके अलावा जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) में होंगे। गिरिराज सिंह को पशुपालन विभाग के मंत्री होंगे।
Giriraj Singh has been appointed as the Minister of Animal Husbandry, Dairying and Fisheries. And Arvind Ganpat Sawant as the Minister of Heavy Industries and Public Enterprise. (file pics) #Cabinet2019pic.twitter.com/N7Zem6rPAv
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:26 PM
रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन मंत्रालय सौंपा गया है। अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों के मंत्री होंगे।
31 May, 19 : 01:25 PM
आज शाम 5.30 बजे मोदी मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों की बैठक होगी। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का मंत्रालय सौंपा गया है।
Smriti Irani to be the Minister of Women and Child Development; and Minister of Textiles. And Harsimrat Kaur Badal has been appointed as the Minister of Food Processing Industries. (File pics) pic.twitter.com/E4NGaPbX3y
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:17 PM
नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय, रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री होंगे।
31 May, 19 : 01:16 PM
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, प्रहलाद जोशी को कोल मंत्रालय, महेंद्र माथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यम विभाग सौंपा गया है।
Mukhtar Abbas Naqvi to be the Minister of Minority Affairs, Pralhad Joshi to be the Minister of Parliamentary Affairs; Minister of Coal; and Minister of Mines. And Mahendra Nath Pandey has been appointed as the Minister of Skill Development and Entrepreneurship. (file pics) pic.twitter.com/H6RVc9r5Ak
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:11 PM
प्रकाश जावडेकर को पर्यावरण मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय मिला है। पीयूष गोयल रेल मंत्री होंगे।
Prakash Javadekar has been appointed as Minister of Environment, Forest and Climate Change; and Minister of Information and Broadcasting. Piyush Goyal as Minister of Railways; and Minister of Commerce and Industry. (File pics) pic.twitter.com/4GnRwO1gpY
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:09 PM
नितिन गडकरी को रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मंत्रालय मिला। साथ ही गडकरी को माइक्रो स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।
Cabinet portfolios: Rajnath Singh to be the Minister of Defence, Amit Shah to be the Minister of Home Affairs, Nitin Gadkari has been given the Ministry of Raod Transport & Highways and Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises. (file pics) pic.twitter.com/YqpNWVBbv8
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 01:00 PM
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री होंगी।
Cabinet portfolios announced. Rajnath Singh new Defence Minister, Amit Shah now Home Minister, Nirmala Sitharaman Finance Minister and S Jaishankar new External Affairs Minister. pic.twitter.com/bCz1KdLrYj
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 12:57 PM
मोदी मंत्रिमंडल का बंटवारा हुआ। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय मिला। अमित शाह गृह मंत्री होंगे। एस जयशंकर विदेश मंत्री बनाये गये हैं।
Rajnath Singh appointed as the new Defence Minister, Amit Shah new Home Minister, S Jaishankar new External Affairs Minister. pic.twitter.com/6F1T4okJA8
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 12:04 PM
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ से हैदराबाद में मिले। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets Prime Minister of Mauritius Pravind Kumar Jugnauth at Hyderabad House. Both the leaders will hold a bilateral meeting today. He attended PM Modi's swearing-in ceremony yesterday. pic.twitter.com/NYn0eTE9Lo
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 11:13 AM
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets Sri Lankan President Maithripala Sirisena at Hyderabad House. Both the leaders will hold a bilateral meeting. The Sri Lankan President attended PM Modi's swearing-in ceremony yesterday. pic.twitter.com/ZHaiMVn57R
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 11:11 AM
दिल्ली हाई कोर्ट ने राकेश अस्थाना रिश्वत केस में सीबीआई को जांच के लिए और 4 महीने का समय दिया। सीबीआई ने ही आवेदन कर समय बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट मे यह फैसला दिया।
Delhi High Court grants 4-month extension to CBI to investigate the charges of bribery against Rakesh Asthana and others. Court has passed the order on the application of CBI seeking extension of time to investigate bribery allegations in the FIR. pic.twitter.com/0uSb8WARHI
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 10:19 AM
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी है। एक और आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस तरह अब तक दो आतंकी इस मुठभेड़ में मारे गये हैं।
#UPDATE: One more terrorist has been neutralised in the encounter which broke out between terrorists and security forces in Dragad Sugan area of Shopian district earlier this morning. Operation is underway. #JammuAndKashmirhttps://t.co/yNlq3bV8f8
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 10:18 AM
शेयर बाजार में शुक्रवार सुबह उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40 हजार के पार पहुंचा
#UPDATE: Sensex touches 40,018.24, up by 186.27 points. https://t.co/JRsohzooih
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 10:17 AM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को शोपियां जिले के द्रागड सुगन एरिया में अंजाम दिया। फिलहाल, इस बारे में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। दो दिन पहले भी बुधवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां में ही एक आतंकी को मारा था।
#UPDATE Shopian encounter: One terrorist has been neutralised in the encounter which broke out between terrorists and security forces in Dragad Sugan area of Shopian district earlier this morning. Operation is underway. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 10:16 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नये कैबिनेट की पहली बैठक आज होगी।
The first meeting of the new cabinet to take place later today, in Delhi. pic.twitter.com/rcrRVcGSyU
— ANI (@ANI) May 31, 2019
31 May, 19 : 10:15 AM
दिल्ली: एडमिरल करमबीर सिंह बने नौसेना के अगले प्रमुख, संभाली कमान
Delhi: Admiral Karambir Singh takes over as the chief of the Naval staff. pic.twitter.com/oHRcWbybC9
— ANI (@ANI) May 31, 2019