लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने पर "फ्री लैपटॉप योजना" की खुली पोल, फर्जी वेबसाइट का संचालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 3, 2019 05:33 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वेबसाइट पर लोगों को मुफ्त पंजीकरण कराने के लिए लुभाने को लेकर ‘मेक इन इंडिया’ ‘लोगो’ का इस्तेमाल करते हुए फर्जी प्रमोशनल मल्टीमीडिया मैसेज(एमएमएस) का इस्तेमाल किया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगा कर कथित तौर पर एक फर्जी वेबसाइट चलाने वाले और ‘‘सरकार के फिर से चुने जाने के अवसर पर मुफ्त लैपटॉप सरकारी योजना’’ के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले एक आईआईटी पोस्टग्रेजुएट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 2019 बैच के आईआईटी पोस्ट ग्रेजुएट राकेश जांगिड़(23) को राजस्थान के नागौर जिले में स्थित उसके गृह नगर पुंदतोला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वेबसाइट पर लोगों को मुफ्त पंजीकरण कराने के लिए लुभाने को लेकर ‘मेक इन इंडिया’ ‘लोगो’ का इस्तेमाल करते हुए फर्जी प्रमोशनल मल्टीमीडिया मैसेज(एमएमएस) का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बताया कि दो दिनों के अंदर ही करीब 15 लाख लोग उसके झांसे में आ गए। फर्जी वेबसाइट की फर्जी योजना व्हाट्सएप पर भी वायरल हो गई। उसका इरादा पंजीकरण के बहाने लाखों लोगों की निजी जानकारी हासिल करने और उसके इस्तेमाल से अवैध मौद्रिक लाभ हासिल करने का था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन