लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी का बचाव, कहा- कांग्रेस को पड़ेगा महंगा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 20, 2019 12:38 IST

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने भोपाल संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में पार्टी के इस फैसले की वजह बताई।

Open in App
ठळक मुद्दे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बीजेपी पर सवाल उठ रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह के सवाल मोडस ऑपरेंडी का हिस्सा हैं।

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बीजेपी पर सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ चैनल को दिए इंटरव्यू में पार्टी के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल मोडस ऑपरेंडी के तहत उठाए जाते हैं। यह कांग्रेस को महंगा पड़ेगा। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को एक प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जो हिंदू संस्कृति को आतंंकवाद से जोड़ते हैं यह उनके लिए जवाब है।

पीएम मोदी ने कहा, 'आपने बिना सबूत के... दुनिया में 5,000 साल तक जिस महान संस्कृति और परंपरा ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश दिया, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' का संदेश दिया, जिस संस्कृति ने 'एकम् सद् विप्रा: बहुधा वदन्ति' का संदेश दिया, ऐसी संस्कृति को आतंकवादी कह दिया।' पीएम मोदी ने समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट, जज लोया की मौत और सिख दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला।

दूसरी तरफ शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके साध्वी प्रज्ञा विवादों में घिर गई हैं। देशभर में उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। बीजेपी ने भी उनके इस बयान से किनारा कर लिया है। बढ़ते दबाव के बीच साध्वी प्रज्ञा ने भी माफी मांग ली है। उन्होंने कहा 'मैंने महसूस किया कि देश के दुश्मनों को इससे फायदा हो रहा था, ऐसे में मैं अपने बयान को वापस लेती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं, यह मेरी निजी पीड़ा थी।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह