लाइव न्यूज़ :

2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे पीएम मोदी?, सीएम फडणवीस बोले- संजय राउत अपना घर देखिए, बीजेपी में कार्यकर्ता ही तय करते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 16:44 IST

सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि मोदी 30 मार्च को संभवतः “सितंबर में अपनी सेवानिवृत्ति का आवेदन पत्र लिखने” संघ मुख्यालय गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में बोल रहे थे।2029 में मोदी फिर से प्रधानमंत्री होंगे।मोदी इस वर्ष सितंबर में 75 वर्ष के हो जायेंगे।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे और उत्तराधिकारी पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं उठता। फडणवीस का यह बयान शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के पिछले महीने के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी यह संदेश देने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय गए थे कि वह “सेवानिवृत्त” हो रहे हैं। मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में नागपुर में की गई उनकी पूर्व टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने मंगलवार को कहा, “मैंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में सोचने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि 2029 में मोदी फिर से प्रधानमंत्री होंगे।” वह मुंबई में ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में बोल रहे थे।

राउत ने दावा किया था कि मोदी 30 मार्च को संभवतः “सितंबर में अपनी सेवानिवृत्ति का आवेदन पत्र लिखने” संघ मुख्यालय गए थे। उनका इशारा 75 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हुए भाजपा के कुछ नेताओं की ओर था। प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी इस वर्ष सितंबर में 75 वर्ष के हो जायेंगे।

राज्यसभा सदस्य ने दावा किया था, “ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी के उत्तराधिकारी का फैसला संघ द्वारा किया जाएगा, यही कारण है कि मोदी को (संघ मुख्यालय में) बुलाया गया और चर्चा हुई। संघ की चर्चा बंद कमरे में होती है। संकेत बहुत साफ हैं। संघ अगला नेता तय करेगा और वह नेता महाराष्ट्र से हो सकता है।”

फडणवीस ने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा था, “हमारी संस्कृति में, जब पिता जीवित हो, तो उत्तराधिकार के बारे में बात करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।” संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री के बदले जाने के बारे में किसी भी चर्चा की जानकारी नहीं है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंजय राउतमहाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है