लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी ने बीडीसी चुनाव पर दी बधाई, कहा- '98 प्रतिशत वोट पड़ना ऐतिहासिक'

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2019 12:48 IST

5 अगस्त को राज्य से आर्टिकल 370 हटाने और राज्य के पुनर्गठन बिल के बाद यह यहां पहला चुनाव है। हालांकि, कांग्रेस समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने इसका बहिष्कार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव को बताया सफलपीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- ये सूचना सभी भारतीयों के लिए गर्व करने वाली, ऐतिहासिक पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू, कश्मीर, लेह और लद्दाख में 24 अक्टूबर को हुए ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के चुनाव को ऐतिहासिक बताया है। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि 1947 के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में जो हुआ वह हर भारतीय तो गर्व महसूस करायेगा।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'एक समाचर जो हर भारतीय को गर्व महसूस करायेगा। साल 1947 के बाद पहली बार जम्मू, कश्मीर, लेह और लद्दाख में 24 अक्टूबर को ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव हुए। इस चुनाव में ऐतिहासिक रूप से 98 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इस चुनाव में 310 ब्लॉक में 1080 उम्मीदवार खड़े थे।' 

गौरतलब है कि 5 अगस्त को राज्य से आर्टिकल 370 हटाने और राज्य के पुनर्गठन बिल के बाद यह यहां पहला चुनाव है। हालांकि, कांग्रेस समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने इसका बहिष्कार किया था। इस चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शैलेंद्र कुमार ने बताया, 'जम्मू-कश्मीर में 98.3 प्रतिशत मतदान हुआ।'

कुमार ने बताया कि कश्मीर क्षेत्र के 10 जिलों में मत प्रतिशत 93.65 प्रतिशत था और जम्मू क्षेत्र के दस जिलों में 99.4 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो घाटी में सबसे अधिक है जबकि शोपियां और पुलवामा जिलों में क्रमश: 85.3 और 86.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुमार ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के रियासी में 99.7 प्रतिशत और जम्मू में 99.5 प्रतिशत मतदान हुआ। लद्दाख में 97.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक उम्मीदवार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (101) और सबसे कम चार उम्मीदवार दक्षिण कश्मीर के शोपियां में थे।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीकांग्रेसनेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी